टेक एंड गैजेट्स

Trump Mobile का नया T1 Phone हुआ लॉन्च, कीमत और सेल पर अब भी सस्पेंस

T1 Phone का डिजाइन और फीचर्स सामने आ चुके हैं, लेकिन कीमत और लॉन्च डेट की जानकारी न होने से यूजर्स अभी इंतजार में हैं। आने वाले समय में कंपनी इस सस्पेंस से पर्दा उठा सकती है।

Image

Trump Mobile का नया T1 Phone हुआ लॉन्च, कीमत और लॉन्च डेट पर अब भी सस्पेंस

Donald Trump Jr. और Eric Trump द्वारा प्रमोट किए जा रहे Trump Mobile ने अपने नए T1 Phone का डिजाइन पेश कर दिया है। कंपनी ने अपनी वेबसाइट को भी नए लोगो और डिजाइन लैंग्वेज के साथ अपडेट किया है, हालांकि फोन की लॉन्च डेट को लेकर अब भी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

कीमत हटाई, लेकिन बुकिंग जारी

कंपनी की वेबसाइट से पहले बताई गई $499 कीमत को हटा दिया गया है। इसके बावजूद “प्रोमोशनल प्राइसिंग” के नाम पर $100 की डिपॉजिट राशि लेकर प्री-बुकिंग जारी रखी गई है। इससे यूजर्स में फोन की असली कीमत को लेकर उत्सुकता बनी हुई है।

डिजाइन में दिखा प्रीमियम टच

T1 Phone का डिजाइन फरवरी में दिखाए गए मॉडल जैसा ही है। इसमें गोल्ड कलर फिनिश, पीछे अमेरिकी झंडे का डिजाइन और “Trump Mobile” ब्रांडिंग दी गई है। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसका लेंस प्लेसमेंट थोड़ा अलग नजर आता है। इसके अलावा कर्व्ड बॉडी और ऊपर की तरफ हेडफोन जैक भी दिया गया है। इसका लुक काफी हद तक HTC U24 Pro जैसा बताया जा रहा है।

दमदार स्पेसिफिकेशंस से लैस

T1 Phone में 6.78-इंच का OLED डिस्प्ले दिया गया है। कैमरा सेटअप में 50MP का मेन सेंसर, 2x टेलीफोटो लेंस, 8MP अल्ट्रावाइड और 50MP का फ्रंट कैमरा शामिल है। फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 30W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह डिवाइस Android 15 पर चलता है और इसमें Qualcomm Snapdragon 7 सीरीज का प्रोसेसर दिया गया है।

सेलुलर प्लान्स में भी बदलाव

फोन के साथ-साथ Trump Mobile ने अपने मोबाइल प्लान्स को भी अपडेट किया है। $47.45 वाले प्लान में अब सैन्य कर्मियों और वेटरन्स के लिए 15% की छूट दी जा रही है। इसके अलावा एक नया फैमिली प्लान भी लॉन्च किया गया है, जिसमें अधिक कनेक्शन जोड़ने पर कीमत कम होती जाती है।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article