Oppo Enco Buds 3 Pro: 54 घंटे के बैटरी बैकअप के साथ लॉन्च हुआ यह ईयरबड्स, कीमत दो हजार रुपये से भी कम

Oppo Enco Buds 3 Pro के साथ Hey Melody एप का भी सपोर्ट दिया गया है। एप के जरिए साउंड को कस्टमाइज किया जा सकता है। Oppo Enco Buds 3 Pro के साथ ब्लूटूथ 5.4 और डुअल कनेक्टिविटी दी गई है। इसके अलावा इसके साथ AAC और SBC ऑडियो कोडेक का भी सपोर्ट है।

ओप्पो इंडिया ने आज भारतीय बाजार में दो नए स्मार्टफोन Oppo K13 Turbo और K13 Turbo Pro लॉन्च किए हैं। इन दोनों फोन के अलावा कंपनी ने Oppo Enco Buds 3 Pro को भी पेश किया है। Oppo Enco Buds 3 Pro के साथ 12.4mm का डायनेमिक ड्राइवर दिया गया है। इसके अलावा Oppo Enco Buds 3 Pro को IP55 की रेटिंग मिली है। Oppo Enco Buds 3 Pro के साथ बैटरी हेल्थ सर्टिफिकेशन के लिए TÜV Rheinland का सर्टिफिकेट भी मिलता है।

Oppo Enco Buds 3 Pro/Photo- Oppo

Oppo Enco Buds 3 Pro/Photo- Oppo

Oppo Enco Buds 3 Pro की कीमत

Oppo Enco Buds 3 Pro की कीमत 1,799 रुपये रखी गई है और इसकी बिक्री 27 अगस्त से फ्लिपकार्ट के अलावा ओप्पो की वेबसाइट से होगी। Oppo Enco Buds 3 Pro को ब्लैक एंड व्हाइट कलर में खरीदा जा सकेगा।

Oppo Enco Buds 3 Pro की स्पेसिफिकेशन

Oppo Enco Buds 3 Pro को इन ईयर डिजाइन के साथ पेश किया गया है। दोनों बड्स में 12.4mm का डायनेमिक ड्राइर दिए गए हैं जिनके साथ टाइटेनियम प्लेटिंग है। Oppo Enco Buds 3 Pro को लेकर डीप बास और इमर्सिव ऑडियो का दावा किया गया है। Oppo Enco Buds 3 Pro के साथ Hey Melody एप का भी सपोर्ट दिया गया है। एप के जरिए साउंड को कस्टमाइज किया जा सकता है।

End of Feed