OpenAI अब टेक्स्ट-टू-म्यूजिक (Text-to-Music) तकनीक पर काम कर रहा है, जो Suno जैसे लोकप्रिय AI म्यूजिक प्लेटफॉर्म को सीधी टक्कर दे सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सैन फ्रांसिस्को स्थित यह AI दिग्गज कंपनी एक ऐसे टूल पर काम कर रही है जो टेक्स्ट या ऑडियो प्रॉम्प्ट्स से इंस्ट्रूमेंटल म्यूजिक तैयार कर सकेगा यानी यूजर केवल शब्दों या आवाज के जरिए संगीत बना सकेंगे।
OpenAI Working on an AI Text-to-Music Generator/Photo-Timesnow
यह टूल Sora से बने वीडियो या किसी अन्य नॉन-सिंथेटिक वीडियो में म्यूजिक जोड़ने में भी इस्तेमाल किया जा सकेगा। बताया जा रहा है कि इसे एक स्पेशल म्यूजिक LLM (Large Language Model) से पावर किया जाएगा। OpenAI ने हाल ही में अपना AI वीडियो प्लेटफॉर्म Sora App और ChatGPT Atlas ब्राउजर लॉन्च किया था, और अब म्यूजिक सेक्टर में एंट्री लेकर यह अपने प्रोडक्ट्स का दायरा तेजी से बढ़ा रहा है।
खास बात यह है कि OpenAI अपने नए टूल को ट्रेन करने के लिए Juilliard School (जो संगीत की दुनिया में काफी प्रतिष्ठित संस्था है) के छात्रों की मदद से डेटा एनोटेशन करवा रहा है, हालांकि यह टूल स्टैंडअलोन प्रोडक्ट के रूप में आएगा या नहीं, इस पर फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।
AI म्यूजिक मार्केट में पहले से ही Suno, Udio और Beatoven.ai जैसे प्लेयर्स मौजूद हैं। इनमें से Suno फिलहाल सबसे आगे है, जिसकी सालाना कमाई $150 मिलियन (लगभग ₹1,320 करोड़) तक पहुंच चुकी है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि OpenAI इस रेस में अपनी जगह कैसे बनाता है।
