OpenAI ने लॉन्च किया Prism टूल, बदल जाएगा वैज्ञानिक रिसर्च का तरीका

OPENAI Prism: Prism को LaTeX सिस्टम पर बनाया गया है, जिसका इस्तेमाल रिसर्चर जटिल गणितीय समीकरणों और वैज्ञानिक पेपर लिखने के लिए करते हैं। यह प्लेटफॉर्म उन अलग-अलग टूल्स की जगह लेने का प्रयास करता है, जिनका वैज्ञानिक आमतौर पर इस्तेमाल करते हैं, जैसे टेक्स्ट एडिटर, PDF रीडर, रेफरेंस मैनेजर और चैटबॉट।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में OpenAI ने एक और बड़ा कदम उठाया है। कंपनी ने Prism नाम का नया AI वर्कस्पेस लॉन्च किया है, जिसे खासतौर पर वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं के लिए तैयार किया गया है। इसका मकसद रिसर्च पेपर लिखने और टीम के साथ मिलकर काम करने की प्रक्रिया को आसान बनाना है।

OpenAI launches Prism

OpenAI launches Prism

GPT-5.2 से पावर्ड है Prism

OpenAI के अनुसार Prism को GPT-5.2 मॉडल से पावर दिया गया है, जिसे कंपनी गणितीय और वैज्ञानिक तर्क के लिए अपना अब तक का सबसे एडवांस मॉडल बता रही है। OpenAI ने अपने ब्लॉग में Prism को “वैज्ञानिकों के लिए एक फ्री, AI-नेटिव वर्कस्पेस” के रूप में पेश किया है।

End of Feed