OpenAI ने लॉन्च किए GPT-6 Sol और GPT-6 Luna, कम कीमत में बेहतर परफॉर्मेंस का दावा

DeepSWE टेस्ट में Sol ने maximum effort पर 68.8 फीसदी स्कोर किया। वहीं OSWorld 2.0 में इसका स्कोर 60.5 फीसदी रहा। OpenAI का दावा है कि इन टेस्ट में Sol की प्रति टास्क लागत कुछ प्रतिस्पर्धी मॉडल की तुलना में करीब 80 फीसदी तक कम रही।

OpenAI ने अपने नए AI मॉडल GPT-6 Sol और GPT-6 Luna लॉन्च कर दिए हैं। कंपनी का कहना है कि इन दोनों मॉडल को प्रोफेशनल काम, कोडिंग, कंप्यूटर इस्तेमाल और लंबे समय तक चलने वाले AI टास्क को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। खास बात यह है कि OpenAI ने इन मॉडल की API कीमतों में भी बड़ी कटौती की है। कंपनी के मुताबिक, दोनों मॉडल अपने GPT-5.6 वाले प्रमोशनल प्राइस की तुलना में 50 फीसदी सस्ते हैं।

GPT 6 Sol, GPT 6 Luna

किसे मिलेगा GPT-6 Sol और Luna का एक्सेस?/Photo-Openai

GPT-6 Astra के बाद अब Sol और Luna

OpenAI के अनुसार GPT-6 Sol और GPT-6 Luna में GPT-6 Astra के लिए इस्तेमाल की गई कुछ ट्रेनिंग तकनीकों का इस्तेमाल किया गया है। GPT-6 Astra फिलहाल कंपनी का सबसे ज्यादा क्षमता वाला मॉडल बना हुआ है। नए Sol और Luna मॉडल में प्रोफेशनल वर्क, कोडिंग, कंप्यूटर यूज, तथ्यात्मकता और AI के निर्देशों के अनुरूप काम करने की क्षमता में सुधार का दावा किया गया है। कंपनी का कहना है कि इनका मकसद कम कीमत में लंबे और जटिल AI वर्कफ्लो को संभालना है।

End of Feed