फेस्टिव सीजन में Online Shopping करने वाले रहें सावधान, 1.19 लाख नकली वेबसाइट्स का हुआ खुलासा

फेस्टिव सीजन में ऑनलाइन शॉपिंग करते समय बेहद सावधान रहने की जरूरत है। एक रिपोर्ट के मुताबिक एक लाख से ज्यादा फेक वेबसाइट का खुलासा हुआ है। ऐसे में खरीदारी करते समय आपको कई सारी बातों को चेक करने की जरूरत है।

डिजिटल वर्ल्ड में अक्सर फ्रॉड और स्कैम के मामले सामने आते रहते हैं। फेस्टिव सीजन के समय लोग जमकर खरीदार करते हैं और इसी का फायदा स्कैमर भी उठाते हैं। लोगों को ठगी का शिकार बनाने के लिए साइबर क्रिमिनल्स तरह तरह के तरीके अपनाते हैं। ऐसे में अगर आप इस फेस्टिव सीजन किसी भी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर खरीदारी करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपको थोड़ा सावधानी बरतने की जरूरत है।

Online Shopping (4)

फेस्टिव सीजन में हुई एक गलती आपका बड़ा नुकसान करा सकती है।

अगर आप ऑनलाइन शॉपिंग करते समय Google पर सामान खोजते हैं और वहां से किसी अनजान वेबसाइट पर पहुंचकर खरीदारी कर लेते हैं, तो आपको थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। साइबर सिक्योरिटी से जुड़ी एक नई रिपोर्ट में 1.19 लाख से ज्यादा फर्जी ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट्स के एक बड़े नेटवर्क का पता चला है।

End of Feed