OnePlus भारत में बनाएगा अपने ‘इंटरनेट ऑफ थिंग्स' डिवाइस, Optiemus Electronics के साथ मिलकर करेगा काम

OnePlus ties up with Optiemus Electronics: OnePlus Bullets Wireless Z3 की लॉन्चिंग इस पार्टनरशिप के तहत बनने वाला पहला प्रोडक्ट OnePlus Bullets Wireless Z3 होगा। ये लो लेटेंसी, दमदार बास साउंड और शानदार ऑडियो क्वालिटी देने का वादा करता है। Optiemus Electronics के चेयरमैन अशोक गुप्ता ने कहा कि ये साझेदारी भारत में इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माण के नए दौर की शुरुआत करेगी।

OnePlus ties up with Optiemus Electronics: अगर आप OnePlus के TWS ईयरबड्स या वायरलेस नेकबैंड के फैन हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। वनप्लस ने भारत में अपने IoT डिवाइसेज बनाने की शुरुआत कर दी है। कंपनी ने Optiemus Electronics के साथ साझेदारी की है, और अब ये डिवाइसेज नोएडा स्थित फैक्ट्री में बनाए जाएंगे।

Internet of Things

वनप्लस ने भारत में अपने IoT डिवाइसेज बनाने की शुरुआत कर दी है।

क्यों खास है ये कदम?

वनप्लस ने इस पहल को Project Starlight नाम दिया है, जिसका मकसद भारत में लोकल मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देना, प्रोडक्शन कॉस्ट घटाना और सप्लाई चेन को मजबूत बनाना है। इससे भारतीय बाजार में वनप्लस की पकड़ और मजबूत होगी।

End of Feed