OnePlus Nord CE6 Lite 5G की सेल हुई शुरू, जानें फीचर्स से लेकर कीमत तक सब कुछ

OnePlus Nord CE6 Lite 5G की सेल शुरू हो चुकी है। अब आप इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन को ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट (Flipkart) से खरीद सकते हैं। इसमें आपको फोटोग्राफी के लिए 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 7000mAh की बड़ी बैटरी देखने को मिलती है।

अगर आप एक नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। हाल ही में दिग्गज स्मार्टफोन मेकर कंपनी वनप्लस ने हाल ही में भारतीय बाजार में OnePlus Nord CE6 Lite 5G को लॉन्च किया था। यह स्मार्टफोन कंपनी का एक मिडरेंज फ्लैगशिप कैटेगरी का स्मार्टफोन है जिसमें दमदार फीचर्स मिलते हैं। ग्राहकों के लिए अच्छी खबर यह अब कंपनी ने इस स्मार्टफोन को बिक्री के लिए उपलब्ध करा दिया है। अगर आपको एक मल्टी टास्टिंग और डेली रूटीन वर्क के लिए एक तगड़े फीचर्स वाला स्मार्टफोन चाहिए तो आप इसकी तरफ जा सकते हैं। आइए आपको इसके बारे में डिटेल जानकारी देते हैं।

OnePlus Nord CE6 Lite

वनप्लस इस स्मार्टफोन में फैंस को कई सारे फीचर्स ऑफर कर रहा है। (फोटो क्रेडिट-Digit)

OnePlus Nord CE6 Lite 5G की सेल आज यानी 12 मई से शुरू हो चुकी है। अब आप इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन को ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट (Flipkart) से खरीद सकते हैं। इसमें आपको फोटोग्राफी के लिए 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 7000mAh की बड़ी बैटरी देखने को मिलती है। फ्लिपकार्ट के साथ साथ आप इसे कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट से भी खरीद सकते हैं।

End of Feed