भारत में लॉन्च हुआ Oneplus Nord CE 4 lite 5G, खूबसूरत डिजाइन और 5,500mAh बैटरी से है लैस

Oneplus Nord CE 4 lite 5G: फोन में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी और 16 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा मिलता है। फोन तीन कलर ऑप्शन, मेगा ब्लू, सुपर सिल्वर और अल्ट्रा ऑरेंज में आता है। इसे अमेजन और कंपनी की ऑफिशियल साइट से खरीदा जा सकेगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • एमोलेड डिस्प्ले से है लैस
  • इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर
  • 5W रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट

Oneplus Nord CE 4 lite 5G: वनप्लस ने अपने नए किफायती फोन वनप्लस नॉर्ड सीई 4 लाइट 5जी को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस फोन को 20 हजार की शुरुआती कीमत पर पेश किया गया है। फोन 3 साल पुराने प्रोसेसर के साथ आता है। इसमें 5,500mAh की बैटरी और 80 वॉट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। इसके अलावा फोन में OIS सपोर्ट वाला कैमरा और रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।

Oneplus Nord CE 4 lite 5G

Oneplus Nord CE 4 lite 5G (Image-Oneplus)

Oneplus Nord CE 4 lite 5G: कीमत

  • 8GB + 128GB- 19,999 रुपये
  • 8GB + 256GB- 22,999 रुपये
  • कलर ऑप्शन- मेगा ब्लू, सुपर सिल्वर और अल्ट्रा ऑरेंज।

End of Feed