आ रहा OnePlus का सस्ता ईयरबड्स, कम कीमत में मिलेगा फ्लैगशिप वाले फीचर्स

OnePlus Nord Buds 3: कंपनी ने हाल ही में OnePlus 12 और OnePlus 12R के साथ OnePlus Buds 3 को भी भारत में लॉन्च किया है। इस बड्स के साथ एक्टिव और एडेप्टिव नॉइस कैंसिलेशन सपोर्ट के साथ 44 घंटे तक का बैटरी बैकअप मिलता है।

OnePlus Nord Buds 3: वनप्लस अपने किफायती ईयरबड्स वनप्लस नॉर्ड बड्स 3 को जल्द भारत में लॉन्च कर सकता है। इसे वनप्लस नॉर्ड बड्स 2 के सक्सेसर के तौर पर पेश किया जाएगा। हालांकि कंपनी ने अभी तक इसको लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं की है। इन बड्स के की जानकारी ऑनलाइन सामने आई है। लीक में केस के साथ ईयरफोन के सीएडी रेंडर दिखाए गए हैं, जो संभवतः पिछले मॉडल की तुलना में डिजाइन में सुधार के साथ आ सकते हैं।

BIS पर हुए लिस्ट

91Mobiles की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि मॉडल नंबर E512A के साथ नए वनप्लस बड्स भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) की वेबसाइट पर देखे गए हैं। यानी इन बड्स को जल्द भारत में लॉन्च किया जा सकता है। इन ईयरफोन को देश में वनप्लस नॉर्ड बड्स 3 नाम से पेश किया जा सकता है।

End of Feed