OnePlus Nord 5 Leaks: वनप्लस जल्द भारत में अपने नए नॉर्ड फोन OnePlus Nord 5 को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है, जो पिछले साल अप्रैल में आए Nord 4 का अपग्रेड होगा। लॉन्च से पहले ही फोन की जानकारी सामने आने लगी है। हाल ही में TUV Rheinland सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्टिंग ने इसके कुछ खास फीचर्स की झलक दी है। इस लीक से पता चलता है कि इस बार OnePlus बड़ा धमाका करने वाला है-खासकर बैटरी और चार्जिंग के मामले में।
Nord 5, Nord 4 का सक्सेसर होने वाला है।
OnePlus Nord 5: संभावित स्पेसिफिकेशंस
Nord 4 में 5,500mAh की बैटरी थी, वहीं Nord 5 में 6,650mAh की पावरफुल बैटरी होने की उम्मीद है। इसके अलावा फोन में सुपर-फास्ट 80W चार्जिंग को बरकरार रखा जा सकता है। इसमें OnePlus Ace 5V (जो चीन के लिए लॉन्च होगा) से लिया गया MediaTek Dimensity 9400e चिपसेट हो सकता है।
डिस्प्ले की बात करें तो फोन में फ्लैट OLED डिस्प्ले के साथ 1.5K रेजोल्यूशन और 120Hz का रिफ्रेश रेट मिलने की संभावना है। अगर ये स्पेक्स सच होते हैं, तो OnePlus Nord 5 बजट-फ्रेंडली स्मार्टफोन की दुनिया में नया बेंचमार्क सेट कर सकता है।
OnePlus Nord 5: कैमरा सेटअप
वनप्लस नॉर्ड 5 में ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन के साथ 50MP का प्राइमरी सेंसर और 8MP का अल्ट्रावाइड लेंस होने की संभावना है। सामने की तरफ, 16MP का सेल्फी कैमरा वीडियो कॉल और सेल्फी को कवर करेगा।
OnePlus Nord 5: डिजाइन
उम्मीद है कि इसमें प्लास्टिक मिडिल फ्रेम होगा जो वजन को कम रखेगा, प्रीमियम फील के लिए ग्लास बैक होगा। वनप्लस नॉर्ड 5 में डुअल स्टीरियो स्पीकर, IR ब्लास्टर और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर हो सकता है।
OnePlus Nord 5: कलर ऑप्शन और कीमत
लीक्स से पता चलता है कि नॉर्ड 5 के पिछले मॉडल की तरह ही तीन क्लासिक नॉर्ड कलरवे - ग्रीन, सिल्वर और ब्लैक होंगे। अब तक इस सीरीज को 30000 रुपये तक की कीमत में पेश किया जाता रहा है। वनप्लस 5 को लेकर भी इसी कीमत पर लॉन्च होने का सुझाव है। कीमत के बारे में, टिपस्टर देबयान रॉय (@Gadgetsdata) का सुझाव है कि वनप्लस नॉर्ड 5 लगभग 30,000 रुपये में लॉन्च हो सकता है, जिसे जून या जुलाई 2025 में रिलीज किए जाने की उम्मीद है।
