6 साल के OS अपडेट के साथ आएगा OnePlus Nord 4, मिलेगा एकदम नया डिजाइन

OnePlus Nord 4: अब तक वनप्लस केवल 4 साल के ओएस अपडेट ही ऑफर कर रहा था, लेकिन वनप्लस नॉर्ड 4 को 2030 तक ओएस सॉफ्टवेयर मिलेंगे। यह खासियत इसे फ्लैगशिप वनप्लस 12 और वनप्लस ओपन से भी ज्यादा एडवांस बनाती है।

OnePlus Nord 4: वनप्लस ने अपने नए नॉर्ड फोन को भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर ली है। वनप्लस नॉर्ड 4 को 16 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी के सबसे पॉपुलर फोन सीरीज के लॉन्च से पहले ही इसके कई लीक्स निकलकर आए हैं। कंपनी ने भी कुछ स्पेसिफिकेशन की पुष्टि की है। कंपनी का कहना है कि वनप्लस नॉर्ड 4, वनप्लस का अब तक का सबसे ज्यादा ओएस सॉफ्टवेयर सपोर्ट विंडो वाला एकमात्र फोन होगा, जो इस मामले में फ्लैगशिप वनप्लस 12 और वनप्लस ओपन जैसे महंगे मॉडल को भी पछाड़ देगा। इसके अलावा फोन के कैमरा मॉड्यूल और डिजाइन में भी बदलाव किया गया है।

End of Feed