OnePlus 16 की लॉन्च डेट का खुलासा! 185Hz डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये धांसू फीचर्स

OnePlus 16 में Qualcomm का Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 प्रोसेसर दिए जाने की बात कही गई है। इसे 2nm प्रोसेस पर तैयार किया गया है। फोन में Android 17 पर आधारित ColorOS 17 ऑपरेटिंग सिस्टम मिलेगा। कंपनी इसे अपनी अब तक की सबसे संपूर्ण फ्लैगशिप डिवाइस में से एक के तौर पर पेश करने की तैयारी कर रही है।

स्मार्टफोन ब्रांड OnePlus अपने अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 16 5G को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। कंपनी ने चीन में इस फोन की लॉन्च डेट की पुष्टि कर दी है। इसमें दमदार प्रोसेसर, हाई-परफॉर्मेंस गेमिंग टेक्नोलॉजी और 200MP का मेन कैमरा मिलने की बात कही गई है। कंपनी का दावा है कि यह फोन लंबे समय तक 185fps पर गेमिंग को सपोर्ट कर सकेगा। हालांकि, भारतीय ग्राहकों के लिए इस फोन को लेकर निराशाजनक खबर है। रिपोर्ट के मुताबिक, OnePlus 16 को भारत में लॉन्च नहीं किया जा सकता है।

OnePlus 16 5G

12 अक्टूबर को चीन में लॉन्च होगा OnePlus 16/Photo- gizmochina

12 अक्टूबर को चीन में लॉन्च होगा OnePlus 16

OnePlus China के प्रेसिडेंट Li Jie Louis ने OnePlus Gaming Conference 2026 के दौरान OnePlus 16 5G की लॉन्च डेट की पुष्टि की है। यह स्मार्टफोन 12 अक्टूबर 2026 को चीन में लॉन्च होगा। कंपनी ने इससे पहले भी फोन की गेमिंग टेक्नोलॉजी को लेकर जानकारी दी थी। अब लॉन्च से पहले इसके गेमिंग फीचर्स पर खास जोर दिया जा रहा है।

End of Feed