OnePlus 15T: प्री-बुकिंग शुरू, लॉन्चिंग से पहले जानें सभी फीचर्स और संभावित कीमत

फोन में फ्लैट डिजाइन और मेटल फ्रेम मिलेगा। पीछे की तरफ स्क्वायर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है जिसमें ड्यूल कैमरा सेटअप होगा। इसमें 6.32 इंच का फ्लैट डिस्प्ले मिल सकता है जिसके साथ 165Hz तक रिफ्रेश रेट मिलेगा। इसमें इन-डिस्प्ले अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा और IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग (डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस) की रेटिंग मिलेगी।

चीन में जल्द लॉन्च होने जा रहा OnePlus 15T इन दिनों काफी चर्चा में है। कंपनी ने इसके प्री-ऑर्डर शुरू कर दिए हैं और लॉन्च से पहले ही कई अहम फीचर्स कन्फर्म कर दिए हैं। बड़ी बैटरी, दमदार प्रोसेसर और शानदार कैमरा सेटअप के साथ यह फोन फ्लैगशिप सेगमेंट में मुकाबला करने के लिए तैयार है। भले ही फोन की लॉन्चिंग चीन में हो रही है लेकिन भारत में इसकी कीमत को लेकर खूब सर्चेज हो रहे हैं। आइए OnePlus 15T के अभी तक सामने आए सभी फीचर्स के बारे में जानते हैं...

oneplus 15t price, oneplus 15t price in india

oneplus 15t price, oneplus 15t price in india

लॉन्च डेट और उपलब्धता

OnePlus 15T को 24 मार्च को चीन में शाम 7 बजे (भारतीय समयानुसार 4:30 बजे) लॉन्च किया जाएगा। यह फोन फिलहाल प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है और लॉन्च के बाद ऑनलाइन स्टोर के जरिए बिक्री पर आएगा। यह स्मार्टफोन 5 स्टोरेज वेरिएंट में मिलेगा जिनमें 12GB + 256GB, 12GB + 512GB, 16GB + 256GB, 16GB + 512GB और 16GB + 1TB शामिल हैं। कलर ऑप्शन में Healing White Chocolate, Pure Cocoa और Relaxing Matcha शामिल होंगे।

End of Feed