13 नवंबर को लॉन्च होने जा रहा है OnePlus 15, Snapdragon 8 Elite Gen 5 के साथ मिलेगा धांसू कैमरा सेटअप

चीन के मार्केट में यह फोन पहले ही दस्तक दे चुका है इसलिए इसके फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा हो चुका है। इस बार OnePlus 15 को कंपनी अपने पिछले वेरिएंट की तुलना में एक नए डिजाइन के साथ पेश करने वाली है।

OnePlus 15 को कुछ दिन पहले ही चीन के मार्केट में पेश किया गया है। अब कंपनी ने इसके ग्लोबल लॉन्च का ऐलान कर दिया है। बस कुछ दिनों का इंतजार और जल्द ही यह प्रीमियम स्मार्टफोन भारतीय बाजार में भी दस्तक देने वाला है। वनप्लस भारत में अपने इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन को 13 नवंबर को लॉन्च करेगी। अगर आप एक नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो इसके लिए वेट कर सकते हैं। इस स्मार्टफोन में आपको Qualcomm का नया Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट मिलने वाला है।

OnePlus 15

जल्द लॉन्च होने वाला है वनप्लस का फ्लैगशिप स्मार्टफोन। (फोटो क्रेडिट-Digit)

OnePlus 15 Sale in India

13 नवंबर को लॉन्च होते ही OnePlus 15 बिक्री के लिए भी उपलब्ध कार दिया जाएगा। इसका लॉन्च इवेंट इस दिन शाम 7 बजे होगा और सेल 8 बजे से स्टार्ट होगी। चीन के मार्केट में यह फोन पहले ही दस्तक दे चुका है इसलिए इसके फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा हो चुका है। इस बार OnePlus 15 को कंपनी अपने पिछले वेरिएंट की तुलना में एक नए डिजाइन के साथ पेश करने वाली है।

End of Feed