OnePlus 13s: वनप्लस ने अपने सबसे सस्ते स्मार्टपोन वनप्लस 13 एस (OnePlus 13s) को लॉन्च कर दिया है। इस फोन को फ्लैगशिप-लेवल स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट और 5,850mAh की बैटरी के साथ पेश किया गया है। फोन में 6.32 इंच 1.5K LTPO डिस्प्ले और 50 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है।
OnePlus 13s
वनप्लस 13s की भारत में कीमत, उपलब्धता, ऑफर्स
भारत में OnePlus 13s को ब्लैक वेलवेट, ग्रीन सिल्क और पिंक सैटिन कलर में पेश किया गया है। यह दो स्टोरेज वेरियंट में आता है। फोन के 12GB + 256GB वेरियंट की कीमत 54,999 रुपये और 12GB + 512GB वैरिएंट की कीमत 59,999 रुपये है। हाई एंड वेरियंट को केवल काले और हरे रंग में खरीदा जा सकेगा।
OnePlus 13s Specifications: स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
वनप्लस 13s में 6.32 इंच का 1.5K LTPO ProXDR डिस्प्ले है, जिसमें 120Hz तक रिफ्रेश रेट, 1,600 निट्स तक पीक ब्राइटनेस लेवल, (1,216×2,640 पिक्सल) रिजॉल्यूशन और 2,160Hz PWM डिमिंग रेट है। स्क्रीन में एक्वा टच 2.0 तकनीक और ग्लोव मोड है, जिससे यूजर्स गीले या दस्ताने वाले हाथों से फोन को चला सकते हैं।
वनप्लस 13s में स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट, 12GB LPDDR5X रैम और 512GB तक UFS 4.0 ऑनबोर्ड स्टोरेज मिलता है। फोन में एंड्रॉयड 15 आधारित OxygenOS 15 के साथ आता है। फोन में एआई फीचर्स का भी सपोर्ट है।
कैमरे की बात करें तो वनप्लस 13एस में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें एक ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का सोनी LYT-700 और दूसरा 50 मेगापिक्सल का S5KJN5 टेलीफोटो शूटर मिलता है। इसके साथ 2X ऑप्टिकल जूम मिलता है। फोन में 32 मेगापिक्सल का सेंसर है।
बैटरी और कनेक्टिविटी
वनप्लस 13s में 80W SuperVOOC चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,850mAh की बैटरी पैक की गई है। फोन में कनेक्टिविटी के लिए 5G, 4G, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 6.0, GPS के साथ NavIC, NFC और USB टाइप-C पोर्ट शामिल हैं। फोन का वजन 185 ग्राम है।
