Amazon Sale Discount Offer: OnePlus एक प्रीमियम स्मार्टफोन मेकर कंपनी है। वनप्लस के पास अपने करोड़ों फैंस के लिए एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन्स हैं। कंपनी की लिस्ट में बजट से लेकर प्रीमियम सेगमेंट में एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन्स मौजूद हैं। अगर आप एक फीचर प्रूफ स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। OnePlus 12 की कीमत में एक बार फिर से बड़ी कटौती हुई है। अब आप इस फोन को हैवी डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं।
वनप्सस के प्रीमियम फोन को सस्ते में खरीदने का शानदार मौका।(फोटो क्रेडिट-Digit)
आपको बता दें कि ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon अपने फैंस के लिए 1 अगस्त से Great Freedom Festival सेल शुरू करने जा रहा है। इस सेल से पहले ही कंपनी ने OnePlus 12 की कीमत को कम कर दिया है। इसके 256GB और 512GB स्टोरेज वेरिएंट को अब आप सस्ते में खरीदकर घर ले जा सकते हैं। आइए आपको 256GB वाले वेरिएंट पर मिलने वाले ऑफर्स के बारे में बताते हैं।
OnePlus 12 डिस्काउंट ऑफर
अमेजन में OnePlus 12 के 256GB वाले मॉडल को 64,999 रुपये की कीमत में लिस्ट किया गया है। लेकिन अब कंपनी इस पर 20% का डिस्काउंट लेकर आ गई है। इसके बाद अब यह वेबसाइट पर सिर्फ 51,997 रुपये की कीमत पर लिस्ट किया गया है। सेल शुरू होने से पहले ही इसकी कीमत में 13 हजार रुपये से ज्यादा कि गिरावट आ चुकी है।
अमेजन ग्राहकों को इस स्मार्टफोन की खरीदारी पर बैंक ऑफर्स भी दे रहा है। आपको सेलेक्टेड बैंक कार्ड्स पर 6000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल जाएगा। इसके अलावा आपके पास 1500 रुपये से ज्यादा तक का कैशबैक ऑफर पाने का भी मौका है। अगर इन सब ऑफर्स का लाभ लेने के बाद भी बजट की दिक्कत है तो आप इसे सिर्फ 2,342 रुपये की मंथली ईएमआई पर खरीदकर घर ले जा सकते हैं।
Amazon के इस ऑफर में होगी सबसे बड़ी बचत
OnePlus 12 के खरीदारों को अमेजन तगड़ा एक्सचेंज ऑफर दे रहा है। इस ऑफर का लाभ लेकर आप अपना फेवरेट फोन सस्ते एंड्रॉयड स्मार्टफोन की कीमत में खरीदकर ले जा सकते हैं। अमेजन इस फोन पर ग्राहकों को 49,150 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर दे रहा है। अगर आप इस ऑफर में 20 हजार रुपये की भी बचत कर लेते हैं तो आपको वनप्लस का यह प्रीमियम स्मार्टफोन लगभग 30 हजार रुपये में ही खरीदने को मिल जाएगा। हालांकि आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि एक्सचेंज वैल्यू आपके पुराने फोन की वर्किंग और फिजिकल कंडीशन पर निर्भर करेगी।
OnePlus 12 के स्पेसिफिकेशन्स
- OnePlus 12 में कंपनी ने एल्यूमिनियम फ्रेम डिजाइन के साथ बैक में ग्लास पैनल दिया है।
- स्मार्टफोन को डस्ट एंड वॉटर रजिस्टेंस रखने के लिए IP65 की रेटिंग दी गई है।
- इस स्मार्टफोन में 6.82 इंच की बड़ी स्क्रीन मिलती है जिसमें 120Hz के रिफ्रेश रेट के साथ डॉल्वी विजन के साथ 600 निट्स की ब्राइटनेस दी गई है।
- परफॉर्मेंस के लिए OnePlus 12 को Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर से लैस किया गया है।
- OnePlus 12 में आपको 1TB तक की स्टोरेज और 24GB तक की बड़ी रैम का सपोर्ट मिलता है।
- फोटोग्राफी के लिए इस स्मार्टफोन के रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है जिसमें 50+64+28 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
- सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।
- स्मार्टफोन को पॉवर देने के लिए इसमें 5400 mAh की बड़ी बैटरी का सपोर्ट दिया गया है। इसमें आपको 100W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।
