ऑनलाइन पेमेंट करना होगा सुपर सेफ, एनपीसीआई और IDRBT ने मिलाया हाथ

Digital payments: एनपीसीआई और IDRBT ने साझेदारी की है। इस साझेदारी का उद्देश्य प्रशिक्षण, जागरूकता और प्रोएक्टिव रिस्क मैनेजमेंट पर ध्यान केंद्रित कर डिजिटल ट्रांजैक्शन की सुरक्षा को बेहतर बनाना है। आईडीआरबीटी के निदेशक डॉ. दीपक कुमार ने कहा कि संस्थान ने हमेशा बैंकिंग और फाइनेंस सेक्टर को टेक्नोलॉजी अपनाने में मदद करने की दिशा में काम किया है।

NPCI and IDRBT join hands: नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) और इंस्टीट्यूट फॉर डेवलपमेंट एंड रिसर्च इन बैंकिंग टेक्नोलॉजी (आईडीआरबीटी) ने गुरुवार को भारत के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट इकोसिस्टम में साइबर सिक्योरिटी को मिलकर मजबूत करने के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए।

Digital Payment

एनपीसीआई और IDRBT ने की साझेदारी

इस साझेदारी का उद्देश्य प्रशिक्षण, जागरूकता और प्रोएक्टिव रिस्क मैनेजमेंट पर ध्यान केंद्रित कर डिजिटल ट्रांजैक्शन की सुरक्षा को बेहतर बनाना है। एनपीसीआई के एमडी और सीईओ दिलीप असबे ने कहा कि आईडीआरबीटी के साथ यह सहयोग तकनीक के साथ-साथ लोगों और तैयारियों के माध्यम से साइबर सिक्योरिटी को मजबूत बनाने की दिशा में एक कदम है।

End of Feed