Nothing Phone 3a Lite हुआ लॉन्च, बड़ी बैटरी के साथ मिलेगा दमदार कैमरा

Nothing Phone 3a Lite में 6.77 इंच की फुल HD+ फ्लेक्सिबल एमोलेड डिस्प्ले है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz है और इसके साथ HDR का भी सपोर्ट है। पीक ब्राइटनेस 3,000 निट्स है। Nothing Phone 3a Lite में मीडियाटेक का ऑक्टाकोर 4nm Dimensity 7300 Pro प्रोसेसर है।

नथिंग ने अपने नए फोन Nothing Phone 3a Lite को ग्लोबली लॉन्च कर दिया है। Nothing Phone 3a Lite के साथ मीडियाटेक Dimensity 7300 Pro प्रोसेसर है। इसके अलावा फोन में 8GB तक रैम और 256GB तक की स्टोरेज है। Nothing Phone 3a Lite के साथ ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है और साथ में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। नथिंग के इस फोन के साथ 33W का फास्ट चार्जिंग है।

Nothing Phone 3a Lite

Nothing Phone 3a Lite/photo-nothing

Nothing Phone 3a Lite भारत में हुआ लॉन्च, बड़ी बैटरी के साथ मिलेगा दमदार कैमरा

Nothing Phone 3a Lite की शुरुआती कीमत EUR 249 यानी करीब 25,600 रुपये है। इस कीमत में 8GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज वेरियंट मिलेगा। Nothing Phone 3a Lite की बिक्री चुनिंदा मार्केट में व्हाइट और ब्लैक कलर में होगी। भारत में इस फोन की लॉन्चिंग की फिलहाल कोई सूचना नहीं है।

End of Feed