Nothing Phone 3a Lite की भारत में लॉन्चिंग कंफर्म, खरीदारी करने पर फैंस को मिलेगा स्पेशल गिफ्ट

नथिंग की तरफ से Nothing Phone 3a Lite को लेकर आधिकारिक X अकाउंट पर टीजर जारी किया गया है। टीजर में कंपनी ने Nothing Phone 3a Lite की इंडिया लॉन्चिंग को कंफर्म कर दिया है।

ट्रांसपेरेंट डिजाइन वाला नथिंग का फोन खरीदने की प्लानिंग है तो आपके लिए गुड न्यूज है। नथिंग ने कुछ समय पहले ही ग्लोबल मार्केट में Nothing Phone 3a Lite को लॉन्च किया था। नथिंग ने इस लेटेस्ट स्मार्टफोन में नए पैटर्न में Glphy Light डिजाइन दिया है। अगर आप एक नथिंग का फोन लेने जा रहे हैं तो बता दें कि अब Nothing Phone 3a Lite को भारतीय बाजार में लॉन्च करने का ऐलान कर दिया गया है। जल्द ही यह आपको बाजार में नजर आने वाला है।

Digit (2)

नथिंग के अपकमिंग स्मार्टफोन में फैंस को यूनिक डिजाइन मिलने वाला है।(फोटो क्रेडिट-Digit)

नथिंग की तरफ से Nothing Phone 3a Lite को लेकर आधिकारिक X अकाउंट पर टीजर जारी किया गया है। टीजर में कंपनी ने Nothing Phone 3a Lite की इंडिया लॉन्चिंग को कंफर्म कर दिया है। टीजर में स्मार्टफोन को कमिंग सून टैगलाइन के साथ लिस्ट किया गया है। टीजर में फोन के साथ एक गिफ्ट भी नजर आ रहा है इससे पता चलता है कि स्मार्टफोन खरीदने वाले ग्राहकों को स्पेशल गिफ्ट भी मिलेगा।

End of Feed