Nothing की पहचान ऐसे स्मार्टफोन कंपनी के तौर पर है जिसके फोन्स के बैक पैनल में जगमग जगमग लाइट्स ब्लिंक करती हैं। अपने ट्रांसपेरेंट डिजाइन और अट्रैक्टिव लुक की वजह से नथिंग ने बहुत जल्द मार्केट में एक अलग पहचान बना ली है। अगर आप भी नथिंग का स्मार्टफोन लेकर अपने फ्रेंड्स और रिलेटिव्स के बीच में रौला जमाना चाहते हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। Nothing Phone 3a को आप इस समय हैवी डिस्काउंट के साथ खरीदकर घर ले जा सकते हैं।
नथिंग के प्रीमियम स्मार्टफोन को सस्ते में खरीदने का शानदार मौका। (फोटो क्रेडिट- Digit)
Nothing Phone 3a में आपको बड़ी स्टोरेज, दमदार डिस्प्ले और यूनिक डिजाइन देखने को मिलता है। अगर आप एक ऐसे स्मार्टफोन की तलाश में हैं जो आपको नया एक्सपीरियंस दें और साथ ही फ्लैगशिप लेवल की परफॉर्मेंस मिलें तो आप इस स्मार्टफोन की तरफ जा सकते हैं। आप Nothing Phone 3a को इस समय सबसे कम कीमत में खरीद सकते हैं।
Nothing Phone 3a की कीमत में आई बड़ी गिरावट
अमेजन अपने करोड़ों यूजर्स को Nothing Phone 3a 256GB वेरिएंट को कम कीमत में खरीदने का ऑफर दे रहा है। अमेजन में यह स्मार्टफोन इस समय 29,999 रुपये की कीमत पर लिस्ट है। अमेजन खरीदारों को इस फोन पर अभी 14% का फ्लैट डिस्काउंट ऑफर कर रहा है। इस ऑफर के साथ अब इसकी कीमत सिर्फ 25,740 रुपये रह गई है। यह ऑफर Nothing Phone 3a के व्हाइट कलर मॉडल पर दिया जा रहा है।
अमेजन Nothing Phone 3a पर कई सारे दूसरे ऑफर्स भी दे रहा है। आपको इस फोन की खरीदारी पर 700 रुपये से ज्यादा का कैशबैक ऑफर भी मिलेगा। बैंक ऑफर में कंपनी सेलेक्टेड बैंक कार्ड्स पर 1500 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट दे रही है। अगर आपका बजट कम है तो आप इसे EMI पर भी खरीद सकते हैं इसके लिए आपको हर महीने सिर्फ 1159 रुपये देने पड़ेंगे।
इस ऑफर में बचेंगे हजारों रुपये
अब आपको इस स्मार्टफोन पर मिलने वाले ऐसे ऑफर के बारे में बताते हैं जिससे आप इसे 10 हजार रुपये से कम कीमत में खरीद सकते हैं। अमेजन ग्राहकों को 24,300 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर दे रहा है। अगर आप अपने पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज कराते हैं तो आप24 हजार रुपये से ज्यादा की बचत कर सकते हैं। अगर आप इस ऑफर में 15 हजार रुपये भी सेव कर लेते हैं तो Nothing Phone 3a 256GB आपको करीब 10 हजार रुपये में मिल जाएगा।
Nothing Phone 3a 256GB के स्पेसिफिकेशन्स
- Nothing Phone 3a को इसी साल मार्च के महीने में लॉन्च किया गया है। इसमें प्लास्टिक फ्रेम के साथ ग्लास बैक पैनल दिया गया है।
- इस स्मार्टफोन में IP64 की रेटिंग मिलती है जिससे यह पानी के छीटों से सेफ रहेगा।
- इस स्मार्टफोन में 6.77 इंच की एमोलेड स्क्रीन दी गई है जिसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट और 1300 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है।
- डिस्प्ले को सेफ रखने के लिए इसमें Panda Glass की प्रोटेक्शन दी गई है।
- आउट ऑफ द बॉक्स यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 पर रन करता है।
- इसमें नथिंग ने परफॉर्मेंस के लिए Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर दिया है।
- इस स्मार्टफोन में आपको 12GB तक की रैम और 256GB तक की स्टोरेज ऑप्शन मिलती है।
- फोटोग्राफी के लिए इसमें रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है जिसमें 50+50+8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
- सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
