Smart TV का साउंड नहीं दे रहा मजा? बदलें ये 5 सेटिंग्स, मिलेगा डॉल्बी साउंड

अगर आपके Smart TV की आवाज धीमी आती है या फिल्म और वेब सीरीज देखते समय डायलॉग साफ सुनाई नहीं देते, तो नया साउंडबार खरीदने की जरूरत नहीं है। टीवी की कुछ सेटिंग्स बदलकर साउंड क्वालिटी बेहतर बना सकते हैं।

अगर आप Smart TV पर फिल्में, वेब सीरीज या क्रिकेट मैच देखते हैं, लेकिन उसकी आवाज आपको पसंद नहीं आ रही है, तो जरूरी नहीं कि टीवी के स्पीकर खराब हों। कई बार गलत ऑडियो सेटिंग्स की वजह से साउंड क्वालिटी अच्छी नहीं मिलती। ऐसे में डायलॉग साफ सुनाई नहीं देते और कभी आवाज बहुत धीमी तो कभी अचानक तेज हो जाती है। अच्छी बात यह है कि इसके लिए आपको नया साउंडबार या महंगे स्पीकर खरीदने की जरूरत नहीं है। टीवी की कुछ छोटी-छोटी सेटिंग्स बदलकर आप आवाज को पहले से बेहतर बना सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसी 5 आसान सेटिंग्स, जिनसे आपके Smart TV का साउंड एक्सपीरियंस बेहतर हो सकता है।

Smart Television

1. Dialogue Enhancement फीचर करें ऑन

अगर टीवी पर फिल्म देखते समय कलाकारों की आवाज साफ सुनाई नहीं देती, तो सबसे पहले Dialogue Enhancement फीचर चेक करें। इसके लिए टीवी की Settings में जाकर Sound या Audio Settings खोलें। यहां आपको Speech Boost, Clear Voice, Dialogue Enhancement या Speech Clarity जैसे विकल्प मिल सकते हैं। इन्हें ऑन करने से बातचीत और डायलॉग ज्यादा साफ सुनाई दे सकते हैं। कुछ स्मार्ट टीवी में यह फीचर Speech Mode या Clear Voice के नाम से भी मिलता है। आप Movie, Standard और Speech मोड को बदलकर भी देख सकते हैं कि किसमें आवाज बेहतर आती है।

End of Feed