Noise ColorFit Chrome स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च, स्टाइल के साथ फिटनेस भी, 10 दिन चलेगी बैटरी

Noise ColorFit Chrome Smartwatch: नॉइज कलरफिट क्रोम स्मार्टवॉच में 1.85 इंच की बड़ी एमोलेड डिस्प्ले मिलती है। वॉच के साथ स्टाइलिश मैटेलिक फ्रेम मिलता है। इसमें 100 से ज्यादा कस्टमाइजेबल वॉच फेस और क्राउन का सपोर्ट है। इसकी मदद से आप स्क्रीन को नेविगेट कर सकते हैं।

Noise ColorFit Chrome Smartwatch: स्मार्टवॉच ब्रांड नॉइज ने अपनी नई वॉच नॉइज कलरफिट क्रोम को भारत में लॉन्च कर दिया है। स्मार्टवॉच को 1.85 इंच एमोलेड डिस्प्ले और ब्लूटूथ कॉलिंग फीचर से लैस किया गया है। वॉच में स्टेनलेस स्टील बॉडी के साथ तीन शानदार कलर ऑप्शन मिलते हैं। इसमें कई फिटनेस ट्रैकिंग फीचर्स जैसे हार्ड रेट, ब्लड ऑक्सीजन लेवल और स्लीप मॉनिटरिंग मिलते हैं।

Noise ColorFit Chrome: कीमत और उपलब्धता

नॉइज कलरफिट क्रोम स्मार्टवॉच को एलीट सिल्वर, एलीट मिडनाइट गोल्ड और एलीट ब्लैक कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। इसकी कीमत 5,000 रुपये है। वॉच को 19 जनवरी से खरीदा जा सकेगा।

End of Feed