Nobel Prize 2022: एलेन एस्पेक्ट, जॉन एफ क्लॉसर, एंटोन जिलिंगर को भौतिकी में मिला नोबेल पुरस्कार

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 4, 2022, 05:02 PM IST

Nobel Prize 2022 : रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने एलेन एस्पेक्ट, जॉन एफ क्लॉसर और एंटोन जिलिंगर को भौतिकी में 2022 का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया है।

Nobel Prize 2022 : रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने मंगलवार को एलेन एस्पेक्ट (Alain Aspect), जॉन एफ क्लॉसर (John F Clauser) और एंटोन जिलिंगर (Anton Zeilinger) को फिजिक्स में 2022 के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया। जो क्वांटम जानकारी के आधार पर नई तकनीक के लिए रास्ता साफ करने वाले उलझे हुए क्वांटम स्टेट्स का उपयोग करने वाले अभूतपूर्व प्रयोगों के लिए है। भौतिकी में नोबेल पुरस्कार के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट ने एक ट्वीट में कहा कि रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने एलेन एस्पेक्ट, जॉन एफ क्लॉसर और एंटोन जिलिंगर को भौतिकी में 2022 नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया है।

Nobel Prize 2022 in Physics

भौतिकी में नोबेल पुरस्कार विजेता

इसमें कहा गया है कि भौतिकी में 2022 के नोबेल पुरस्कार विजेताओं ने उलझे हुए क्वांटम स्टेट्स का उपयोग करते हुए अभूतपूर्व प्रयोग किए हैं, जहां दो कण अलग होने पर भी एक यूनिट की तरह व्यवहार करते हैं। यह प्रयोग क्वांटम जानकारी के आधार पर नई तकनीक का रास्ता साफ कर दिया है। क्वांटम कंप्यूटर बनाने, माप में सुधार करने, क्वांटम नेटवर्क बनाने और सुरक्षित क्वांटम एन्क्रिप्टेड कम्युनिकेशन स्थापित करने के लिए व्यक्तिगत कण प्रणालियों के विशेष गुणों का उपयोग करने के लिए गहन शोध और विकास चल रहा है।

End of Feed