ऑफिस के इन 5 काम को कभी छू भी नहीं सकेगा AI, नई रिसर्च में हुआ खुलासा

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को लेकर हर तरफ डर का माहौल है। हर कोई एआई के कारण अपनी नौकरी को लेकर डरा हुआ है लेकिन कई ऐसे काम भी हैं जो प्रोफेशनल हैं और उन्हें एआई नहीं ले सकता।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के तेजी से बढ़ते इस्तेमाल के बीच नौकरी और करियर को लेकर चिंताएं भी बढ़ रही हैं। कई ऐसे काम जो पहले इंसानों द्वारा किए जाते थे, अब AI सिस्टम आसानी से कर पा रहे हैं, लेकिन एक नई स्टडी के अनुसार कुछ ऐसी प्रोफेशनल स्किल्स हैं, जिन्हें AI के लिए आने वाले समय में भी पूरी तरह से बदलना मुश्किल रहेगा। GoHumanize की जून 2026 की स्टडी में 60 प्रोफेशनल स्किल्स का विश्लेषण किया गया ताकि यह पता लगाया जा सके कि AI के बढ़ते प्रभाव के बीच कौन-सी क्षमताएं सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण बनी रहेंगी।

These 5 workplace skills are hardest for AI to replace

ऑफिस के इन 5 काम को कभी छू भी नहीं सकेगा AI, नई रिसर्च में हुआ खुलासा

लीडरशिप बनी AI के लिए सबसे कठिन स्किल

स्टडी के अनुसार, लीडरशिप ऐसी स्किल है जिसे AI के लिए बदलना सबसे मुश्किल है। रिसर्च में पाया गया कि मशीनें किसी CEO या लीडर के काम का केवल लगभग 31 प्रतिशत हिस्सा ही ऑटोमेट कर सकती हैं। लीडरशिप में सिर्फ फैसले लेना ही नहीं बल्कि परिस्थितियों को समझना, टीम को प्रेरित करना और मुश्किल समय में सही निर्णय लेना शामिल होता है। यही कारण है कि मानवीय सोच और अनुभव वाली यह क्षमता AI के लिए चुनौती बनी हुई है।

End of Feed