पिछले कुछ समय में एआई स्मार्ट ग्लास को लेकर यूजर्स के बीच में काफी इंट्रेस्ट बढ़ा है। कुछ समय पहले Google की तरफ से Gemini AI से लैस स्मार्ट ग्लासेस को लेकर बड़ा ऐलान किया गया था। वहीं Snap की तरफ से भी करीब 2 लाख की कीमत वाले स्मार्ट ग्लासेस पेश किए गए थे। अब इस रेस में दिग्गज कंपनी मेटा भी बड़ा नाम है। कंपनी ने स्मार्ट ग्लास के सेगमेंट में अपनी पकड़ को मजबूत करने के लिए बाजार में स्मार्ट ग्लास की नई रेंज पेश की है। मेटा के लेटेस्ट स्मार्ट ग्लास आपको कई सारे तगड़े फीचर्स मिलते हैं और साथ ही इनकी कीमत भी काफी अफोर्डेबल है।
मेटा ने भारतीय बाजार में लॉन्च किए नए स्मार्ट ग्लासेस।
कंपनी ने नए स्मार्ट ग्लासेस को Meta Glasses के नाम से ही पेश किया है। आपको बता दें कि कंपनी ने इन्हें आईवियर कंपनी EssilorLuxottica के साथ मिलकर डिजाइन किया है। नए स्मार्ट ग्लास में आपको थ्री-वे एडजस्टेबल नॉजपैड दिए गए हैं।
स्मार्ट ग्लासेस की कीमत
Meta Glasses की शुरुआती कीमत 299 डॉलर (करीब 28,000 रुपये) रखी गई है। कंपनी ने इन्हें तीन अलग-अलग फ्रेम डिज़ाइन में पेश किया है।
- Adventurer: यह स्टैंडर्ड मॉडल है, जिसमें स्क्वायर आकार का फ्रेम मिलता है।
- Fury: इस मॉडल का फ्रेम थोड़ा मोटा और मजबूत लुक वाला है।
- Starfire: यह मॉडल Kylie Jenner के सहयोग से लॉन्च किया गया है और इसमें ओवल (अंडाकार) डिज़ाइन दिया गया है। इसकी कीमत 399 डॉलर (करीब 37,800 रुपये) है।
Meta AI Glasses के फीचर्स
- Meta Glasses में मिलने वाले फीचर्स की बात करें तो इसमें थ्री-वे एडजस्टेबल नॉजपैड दिए गए हैं।
- कंपनी ने इन्हें एक कॉमन यूजर बेस को ध्यान में रखकर डिजाइन किए किया है।
- स्मार्ट ग्लास में आपको इन बिल्ट कैमरा कैमरा और ओपन स्पीकर्स का फीचर भी मिलता है।
- इसमें आपको फोन कॉल्स के लिए मल्टी माइक सपोर्ट के साथ आते हैं।
- इनमें वाइंड नॉइज रिडक्शन और वॉयस कमांड फीचर भी दिया गया है।
- कंपनी की मानें तो स्मार्ट ग्लासेस में आपको 8 घंटे का बैटर बैकअप मिलेगा।
- कंपनी ने इसमें फोल्डिंग चार्जिंग केस भी दिया है जिसके साथ आपको 40 घंटे तक का बैटरी बैकअप मिल जाएगा।
- स्मार्ट ग्लास में डाइनेमिक फोटो बर्स्ट मोड दिया है जिससे यूजर हैंड्स फ्री फोटो भी कैप्चर कर सकते हैं।
मेटा के लेटेस्ट स्मार्ट ग्लासेस कई सारे कलर ऑप्शन के साथ मार्केट में पेश किए गए हैं। इन्हें कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के साथ-साथ Amazon और Best Buy जैसे ऑनलाइन व रिटेल स्टोर्स से भी खरीदा जा सकता है।
