करोड़ों मोबाइल यूजर्स के लिए सरकार का बड़ा फैसला, BIS के दायरे में आएगा Screen Protector

सरकार ने करोड़ों मोबाइल यूजर्स के लिए बड़ा फैसला लिया है। अगर आप भी लो क्वालिटी वाले स्मार्टफोन स्क्रीन प्रोटेक्टर से परेशान हो चुके हैं तो आपके लिए काम की खबर है। अब सरकार ने स्क्रीन गार्ड के लिए नया नियम बना दिया है।

जब भी कोई नया स्मार्टफोन खरीदा जाता है तो सबसे पहला काम होता है वह है उसमें टेम्पर्ड यानी स्क्रीन प्रोटेक्टर लगाने का है। स्मार्टफोन स्क्रीन प्रोटेक्टर को लेकर अब सरकार की तरफ से बड़ा फैसला लिया गया है। स्मार्टफोन की स्क्रीन को टूटने और खरोंच से बचाने के लिए इस्तेमाल होने वाला Screen Protector भी सरकारी क्वालिटी स्टैंडर्ड के दायरे में आने वाला है।

Smartphone (12)

सरकार के नए नियम से करोड़ों मोबाइल यूजर्स को सहूलियत मिलने वाली है।

आपको बता दें कि सरकार ने Smartphone Screen Protectors को BIS (Bureau of Indian Standards) के अनिवार्य रजिस्ट्रेशन के दायरे में शामिल कर दिया है। इस बदलाव के बाद बाजार में बिकने वाले स्क्रीन प्रोटेक्टर के लिए तय गुणवत्ता मानकों का पालन करना जरूरी होगा। यानी आने वाले समय में कंपनियां मनमाने तरीके से लो क्वालिटी वाले स्क्रीन प्रोटेक्टर बनाकर उसे बेच नहीं पाएंगी।

End of Feed