Alert: करोड़ों फोन पर एक साथ बजा इमरजेंसी सायरन, जानें सरकार के इस अलर्ट मैसेज का मतलब

NDMA Emergency Alert: सरकार और एनडीएमए इस नए सिस्टम के जरिए भूकंप, सुनामी, बिजली गिरने और गैस लीक जैसी आपात स्थितियों में रियल टाइम में अलर्ट भेज सकेंगे। इसलिए अगर आपको अभी इस तरह का अलर्ट आता है तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि यह सिर्फ टेस्टिंग का हिस्सा है।

Ndma Emergency Alert: आपके फोन में अगर कोई अलर्ट का मैसेज आता है तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है। आज शनिवार को सुबह करीब 10.40 मिनट पर ऐसा ही एक मैसेज देशभर के करोड़ों मोबाइल यूजर्स की स्क्रीन पर भेजा गया। जिसके बाद ज्यादातर लोगों के मन में इसको लेकर यह सवाल था कि आखिर यह किस तरह का मैसेज है। दरअसल इस समय सरकार एक नए अलर्ट सिस्टम की तैयारी कर रही है। यह सरकार का एक नया मोबाइल बेस्ड डिजास्टर कम्युनिकेशन सिस्टम है जिसका उद्देश्य किसी भी मुश्किल हालात में लोगों के फोन पर रियल टाइम इमरजेंस अलर्ट भेजना है।

NDMA Alert

सरकार ने आपातकालीन स्थिति के लिए तैयार किया अलर्ट सिस्टम।

फोन की स्क्रीन पर जैसे ही सायरन जैसी आवाज गूंजी तो हर किसी की नजर स्क्रीन पर लिखे मैसेज की तरफ था जिस पर ‘Extremely severe alert’ लिखा हुआ था। मैसेज देखते ही कुछ सेकंड के लिए लोगों हैरान रह गए। हालांकि जब लोगों ने मैसेज को पढ़ा तो पूरी स्थिति साफ हो गई। यह कोई खतरे या फिर आपदा का अलर्ट नहीं था बल्कि सरकार की तरफ से किया जाने वाला टेस्ट था।

End of Feed