NASA: अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें पृथ्वी को एक अलग एंगल से दिखाया गया है। इस वीडियो को देखकर आप भी रोमांच से भर जाएंगे। इस शानदार वीडियो को शेयर करते हुए नासा ने लिखा कि‘अल्ट्रा-हाई डेफिनिशन वीडियो को मार्च 2022 और मार्च 2023 के बीच अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के अभियान 67 और 68 के दौरान कैप्चर किया गया था।’ नासा ने यह भी बताया कि ISS 409 किमी की ऊंचाई पर पृथ्वी की परिक्रमा करता है। यह 90 मिनट में पृथ्वी की एक परिक्रमा पूरी करता है।
अंतरिक्ष एजेंसी नासा।
वीडियो हो रहा लोकप्रिय
कैप्शन में आगे लिखा है ‘आप अपने आप को एक घंटे की ड्यूटी की छुट्टी के साथ एक स्टेशन क्रू मेंबर के रूप में कल्पना करें। वैसे खिड़की से बाहर देखने से बेहतर कुछ हो सकता है भला।’ पोस्ट किए जाने के बाद से वीडियो को 90 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वीडियो को 8,88,553 से ज्यादा लाइक्स और 2,537 से अधिक कमेंट्स मिल चुके हैं।
लोगों ने किए कमेंट्स
विजुअल ट्रीट के लिए नासा को धन्यवाद देते हुए एक यूजर ने लिखा, ‘मंत्रमुग्ध कर देने वाला!!! काश मैं वह भी वीडियो या तस्वीर की बजाय इसे अपनी आंखों से देख पाता।’ एक अन्य ने यूजर ने लिखा कि‘मैंने अब तक का सबसे सुंदर वीडियो देखा है। क्या टाइम-लैप्स है? क्योंकि पृथ्वी मात्र 250 मील ऊपर से काफी तेजी से घूमती हुई प्रतीत होती है।’ एक तीसरे ने कहा ‘हमारी धरती के अलग-अलग हिस्सों में हो रही आंधी को देखना अच्छा लगता है।’ एक अन्य यूजर ने कमेंट किया ‘अविश्वसनीय, हमें इन सुंदर दृश्यों को दिखाने के लिए आपका धन्यवाद।। एक और ने लिखा कि पृथ्वी अविश्वसनीय है ये एक शानदार और अकल्पनिय ग्रह है।
