Motorola Razr Flex 27 का लॉन्च हुआ कंफर्म, 50MP के दो कैमरे और 5000mAh बैटरी के साथ आएगा फोन

दिग्गज स्मार्टफोन मेकर कंपनी मोटोरोला जल्द ही बाजार में एक नया स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है। अपकमिंग स्मार्टफोन का नाम Motorola Razr Flex 27 होगा। इसके साथ ही कंपनी एक नया फोल्डेबल स्मार्टफोन भी पेश कर सकती है।

स्मार्टफोन बाजार में Motorola जल्द ही अपना नया फ्लैगशिप फोन Motorola Razr Flex 27 पेश कर सकती है। पिछले कुछ समय से इस फोन को लेकर कई तरह की चर्चाएं चल रही थीं। अब कंपनी की ओर से इसके नाम की आधिकारिक पुष्टि होने के बाद इसकी लॉन्चिंग की उम्मीद और बढ़ गई है। माना जा रहा है कि Motorola का यह नया फोन Apple के iPhone Duo और Samsung Galaxy Z Fold 8 जैसे प्रीमियम फोन्स को टक्कर दे सकता है।

Motorola Razr Phone

मोटोरोला के अपकमिंग स्मार्टफोन में आपको दमदार फीचर्स मिलने वाले हैं।

फोन के डिजाइन और फीचर्स को लेकर भी कई जानकारियां सामने आई हैं। इतना ही नहीं, इसकी टेस्टिंग से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है। ऐसे में आइए जानते हैं कि Motorola Razr Flex 27 में क्या-क्या खास देखने को मिल सकता है।

End of Feed