iPhone Duo को टक्कर देने आ रहा Motorola का नया फोल्डेबल फोन! लीक में सामने आए दमदार फीचर्स

Motorola के इस अपकमिंग फोल्डेबल स्मार्टफोन को कथित तौर पर Geekbench 6 के डेटाबेस में स्पॉट किया गया है। लीक के अनुसार, फोन में Qualcomm का Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर दिया जा सकता है। इसके साथ 12GB तक RAM मिलने की उम्मीद है।

Apple की तरफ से पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन iPhone Duo लॉन्च कर दिया गया है। भारतीय बाजार में जल्द ही इसकी सेल भी शुरू होने वाली है। अगर आप इसे खरीदना चाहते हैं तो 23 अक्टूबर से इसे खरीद पाएंगे। अपने डिजाइन और फीचर्स को लेकर यह लॉन्च के बाद से ही सुर्खियों में बना हुआ है। हालांकि जल्द ही इस महंगे फोल्डेबल आईफोन को मोटोरोला की तरफ से कड़ी टक्कर मिल सकती है। ऐसी खबरें सामने आई हैं जिसमें यह खुलासा हुआ है कि मोटोरोला इस समय Razr Flex 27 पर काम कर रहा है जो बाजार में iPhone Duo को सीधी टक्कर देगा।

Motorola Razr Flex 27

मोटोरोला के इस फोल्डेबल स्मार्टफोन में आपको तगड़े फीचर्स मिल सकते हैं। (फोटो क्रेडिट-Digit)

रिपोर्ट्स में इसके प्रोसेसर, डिस्प्ले, कैमरा और बैटरी से जुड़े संभावित फीचर्स का खुलासा किया गया है। दावा है कि इस फोन में बड़ी स्क्रीन, हाई रिफ्रेश रेट और दमदार कैमरा सेटअप मिल सकता है। हालांकि, Motorola ने अभी तक इस अपकमिंग फोल्डेबल स्मार्टफोन को लेकर आफिशियल ऐलान नहीं किया है।

End of Feed