7000mAh बैटरी के साथ आएगा Motorola Edge 70 Fusion, इंडिया लॉन्च डेट हुई कंफर्म

Motorola Edge 70 Fusion के लिए कंपनी ने ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर एक माइक्रोसाइट भी लाइव कर दी है। माइक्रोसाइट लाइव होने से भारतीय बाजार में इसकी लॉन्चिंग डेट से भी पर्दा उठ गया है।

इस साल भारतीय बाजार में एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन्स दस्तक देने वाले हैं। इसी कड़ी में दिग्गज स्मार्टफोन मेकर कंपनी मोटोरोला भी बाजार में एक नया स्मार्टफोन लाने जा रही है जो कि Motorola Edge 70 Fusion होगा। मोटोरोला का यह अपकमिंग स्मार्टफोन एक फ्लैगशिप फोन होगा जिसमें कई सारे तगड़े फीचर्स मिलने वाले हैं। बहुत जल्द यह स्मार्टफोन आपको बाजार में देखने को मिलने वाला है, इसलिए अगर आप एक नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो इसके लिए इंतजार कर सकते हैं।

Motorola Edge 70 Fusion

मोटोरोला के अपकमिंग स्मार्टफोन में मिलेगा धांसू फीचर्स।(फोटो क्रेडिट- मोटोरोला इंडिया)

Motorola Edge 70 Fusion के लिए कंपनी ने ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर एक माइक्रोसाइट भी लाइव कर दी है। माइक्रोसाइट लाइव होने से भारतीय बाजार में इसकी लॉन्चिंग डेट से भी पर्दा उठ गया है। मोटोरोला अपने इस स्मार्टफोन को भी रियर पैनल में Fabric Finish डिजाइन देने वाला है। इस स्मार्टफोन में आपको 7000mAh की बड़ी बैटरी मिलने वाली है।

End of Feed