18 हजार रुपये से भी कम में मिल रहा यह धांसू फोन, शानदार डिस्प्ले के साथ ही 256GB स्टोरेज

Motorola Edge 50 Fusion: पिछले महीने ही फ्लिपकार्ट और अमेजन पर फेस्टिव सेल का आयोजन हुआ था जो कि अब खत्म हो चुका है लेकिन ऑफर्स अभी भी जारी हैं। Flipkart Big Billion Days के खत्म होने के बाद भी मोटोरोल का यह फोन बहुत ही कम कीमत में मिल रहा है, जबकि इसे 22,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था।

Flipkart की Big Billion Days सेल खत्म हो चुका है, लेकिन ऑफर्स अब भी जारी हैं। अगर आप बजट में एक स्टाइलिश Motorola स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो आपके पास शानदार मौका है। फिलहाल Flipkart पर Motorola Edge 50 Fusion पर बड़ा डिस्काउंट दिया जा रहा है और इसकी कीमत 18,000 रुपये से भी कम हो गई है।

Motorola Edge 50 Fusion

Motorola Edge 50 Fusion Flipkart Offer/Photo-Motorola

Motorola Edge 50 Fusion Flipkart डील

Motorola Edge 50 Fusion भारत में 22,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। फिलहाल यह Flipkart पर 18,999 रुपये में लिस्टेड है, यानी इसमें 4,000 रुपये का सीधा डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा, अगर आप Axis Bank क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते हैं तो अतिरिक्त 1,000 रुपये की छूट मिलेगी। साथ ही, पुराने फोन को एक्सचेंज करके आप और भी बचत कर सकते हैं।

End of Feed