Moto G85 5G India Launch: मोटोरोला ने अपने मिड रेंज 5G स्मार्टफोन मोटो जी85 5जी को भारत में लॉन्च कर दिया है। फोन 18 हजार की शुरुआती कीमत पर आता है। इसमें दमदार कैमरा, शानदार Poled डिस्प्ले और खूबसूरत वीगन लेदर डिजाइन मिलता है। फोन में 5000mAh बैटरी और फास्ट चार्जिंग का भी सपोर्ट मिलता है। इसमें 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा भी है।
Moto G85 5G (image-Motorola)
Moto G85 5G Price: कितनी है कीमत
- 8GB + 128GB स्टोरेज वेरियंट- 17,999 रुपये
- 12GB + 256GB स्टोरेज वेरियंट- 19,999 रुपये
- कलर- ऑलिव ग्रीन, कोबाल्ट ब्लू और अर्बन ग्रे
- कहां मिलेगा- 16 जुलाई से फ्लिपकार्ट, मोटोरोला डॉट इन और रिटेल स्टोर्स पर
Moto G85 5G Specifications: स्पेसिफिकेशन
मोटो जी85 5जी में 6.67 इंच का फुल-एचडी+pOLED डिस्प्ले मिलता है। डिस्प्ले के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट, 1,600 निट्स की पीक ब्राइटनेस और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन मिलता है। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6s जेन 3 चिपसेट, 12 जीबी तक रैम और 256 जीबी स्टोरेज मिलता है। फोन में एंड्रॉयड 14 आधारित हेलो UI मिलता है। कंपनी फोन के साथ 2 साल के एंड्रॉयड अपडेट देने वाली है।
Moto G85 5G Camera: कैसा है कैमरा
फोन के साथ दमदार डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का Sony Lytia 600 प्राइमरी सेंसर मिलता है। सेकेंडरी कैमरा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल कैमरा मिलता है।
Moto G85 5G Battery: बैटरी और कनेक्टिविटी
फोन में 5,000mAh की बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। फोन में कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ, वाई-फाई, जीपीएस और USB टाइप-C पोर्ट शामिल हैं। इसमें पानी और धूल से बचाव के लिए IP52 रेटिंग और बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है।
