7,000mAh की बैटरी और 50MP कैमरे के साथ Moto G77 Power भारत में लॉन्च

Moto G77 Power का वजन 215 ग्राम है, जबकि इसकी मोटाई 8.89mm है। बड़ी बैटरी होने के बावजूद कंपनी ने फोन को अपेक्षाकृत स्लिम डिजाइन देने की कोशिश की है।

Motorola ने भारतीय बाजार में अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन Moto G77 Power लॉन्च कर दिया है। यह फोन कंपनी की G-सीरीज का नया मॉडल है और इसकी सबसे बड़ी खासियत 7,000mAh की बड़ी बैटरी है, जिसे लेकर कंपनी का दावा है कि यह एक बार चार्ज करने पर 59 घंटे तक का बैटरी बैकअप दे सकती है। इसके अलावा फोन में 50MP Sony कैमरा, 120Hz डिस्प्ले और MediaTek Dimensity 6400 प्रोसेसर दिया गया है।

Moto G77 Power

Moto G77 Power के 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 25,999 रुपये रखी गई है।

भारत में कीमत और सेल डेट

Moto G77 Power के 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 25,999 रुपये रखी गई है। वहीं, 4GB RAM + 128GB मॉडल की कीमत का अभी खुलासा नहीं किया गया है। कंपनी लॉन्च ऑफर के तहत 2,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट भी दे रही है। यह स्मार्टफोन 13 जुलाई से Flipkart और Motorola India की आधिकारिक वेबसाइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। फोन को चार Pantone-प्रेरित रंगों में लॉन्च किया गया है जिनमें Pantone Fuchsia Red, Pantone Impenetrable, Pantone Laurel Green और Pantone Nautical Blue शामिल हैं।

End of Feed