7 हजार में लॉन्च हुआ Moto G04s, इसमें है 50MP कैमरा- 8GB रैम और गोरिल्ला ग्लास 3 की मजबूती

Moto G04s Launched in India: मोटो के नए फोन में 6.56 इंच की HD+ आईपीएल एलसीडी स्क्रीन है। इसके साथ 90Hz रिफ्रेश रेट और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन मिलता है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। कैमरे की बात करें तो Moto G04s में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर सेंसर और LED फ्लैश का सपोर्ट मिलता है।

Moto G04s Launched in India: मोटोरोला ने भारत में अपने सबसे सस्ते फोन मोटो जी04एस (Moto G04s) को लॉन्च कर दिया है। इस फोन को हाल ही में ग्लोबली पेश किया गया था। फोन 7 हजार की कीमत में कई दमदार फीचर्स के साथ आता है। इसमें ऑक्टा-कोर Unisoc T606 चिपसेट, 8 जीबी तक रैम, 5,000mAh की बैटरी और 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलता है। इसके अलावा फोन में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 सुरक्षा भी मिलती है।

Moto G04s

Moto G04s (image-Motorola)

Moto G04s: कीमत और उपलब्धता

मोटोरोला का नया फोन सिंगल स्टोरेज और चार कलर ऑप्शन- कॉनकॉर्ड ब्लैक, सी ग्रीन, सैटिन ब्लू और सनराइज ऑरेंज में आता है। इसके 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 6,999 रुपये है। फोन को 5 जून से फ्लिपकार्ट, मोटोरोला इंडिया वेबसाइट और रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकेगा।

End of Feed