Mobile Tariff Hike को लेकर Vi का बड़ा ऐलान, करोड़ों मोबाइल यूजर्स को मिली राहत

वोडाफोन आइडिया देश की तीसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है जिसके पास करीब 20 करोड़ लोगों का यूजरबेस है। अब मोबाइल यूजर्स के लिए वीआई ने बड़ा ऐलान कर दिया है।

Vodafone Idea tariff hike: पिछले कुछ समय से ऐसी खबरें सुनने को मिल रही थीं कि जल्द ही रिचार्ज प्लान्स की कीमतें बढ़ सकती हैं। हालांकि इस बीच देश की तीसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया की तरफ से बड़ा ऐलान कर दिया गया है। दूरसंचार कंपनी वोडाफोन आइडिया लिमिटेड (वीआईएल) की फिलहाल मोबाइल शुल्क दरों में व्यापक बढ़ोतरी की योजना नहीं है लेकिन वह मौजूदा दरों में मामूली संशोधन कर सकती है। इस बात की जानकारी कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को दी।

Vodafone Idea

वोडाफोन आइडिया ने करोड़ों मोबाइल यूजर्स को दी बड़ी राहत।(फोटो क्रेडिट-iStock)

वोडाफोन आइडिया का यह बयान ऐसे समय में आया है जब अन्य दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल ने हाल ही में प्रीपेड मोबाइल रिचार्ज प्लान की दरों में करीब चार-पांच प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। ऐसी स्थिति में विश्लेषकों ने चालू वर्ष की पहली छमाही में शुल्क दरों में लगभग 15 प्रतिशत तक वृद्धि की आशंका जताई है।

End of Feed