'मोबाइल डेटा' खर्च करने के मामले में भारत बना अव्वल, 2031 तक इतने करोड़ होंगे 5G के यूजर्स

रिपोर्ट के अनुसार, 2025 के आखिर तक भारत में 5G इस्तेमाल करने वालों की संख्या करीब 43 करोड़ तक पहुंच गई थी, जो कुल मोबाइल कनेक्शनों का लगभग 35 प्रतिशत है। अनुमान है कि 2031 तक 4G यूजर्स की संख्या घटकर करीब 16 करोड़ रह जाएगी।

स्मार्टफोन और इंटरनेट हमारे जीवन का अहम हिस्सा बन चुके हैं। अगर इन दोनों में से कोई भी एक चीज हमारे पास न हो तो हमारे कई सारे काम ठप पड़ सकते हैं। भारत में पिछले कुछ सालों में इंटरनेट यूजर्स की संख्या तेजी से बढ़ी है और यह लगातार जारी है। भारत में 5G इंटरनेट यूजर्स को लेकर अब एक बड़ी रिपोर्ट सामने आई है। टेलीकॉम उपकरण बनाने वाली कंपनी एरिक्सन की ताजा मोबिलिटी रिपोर्ट के अनुसार, साल 2031 तक भारत में 5G उपयोगकर्ताओं की संख्या 110 करोड़ से अधिक पहुंचने का अनुमान है। यह देश के कुल मोबाइल कनेक्शनों का लगभग 81 प्रतिशत हिस्सा होगा। रिपोर्ट में बताया गया है कि किफायती 5G स्मार्टफोन की बढ़ती उपलब्धता, बेहतर नेटवर्क कवरेज और फिक्स्ड वायरलेस एक्सेस (FWA) सेवाओं का विस्तार इस तेज वृद्धि के प्रमुख कारण होंगे।

Smartphone Tips (4)

भारत में तेजी से इंटरनेट यूजर्स की संख्या बढ़ रही है। (फोटो क्रेडिट-iStock)

भारत में तेजी से बढ़ रहे 5G यूजर्स

रिपोर्ट के अनुसार, 2025 के आखिर तक भारत में 5G इस्तेमाल करने वालों की संख्या करीब 43 करोड़ तक पहुंच गई थी, जो कुल मोबाइल कनेक्शनों का लगभग 35 प्रतिशत है। फिलहाल मौजूदा समय में देश में 4G नेटवर्क का सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जा रहा है और इसकी हिस्सेदारी करीब 46 प्रतिशत बनी हुई है। हालांकि आने वाले वर्षों में तस्वीर बदल सकती है। अनुमान है कि 2031 तक 4G यूजर्स की संख्या घटकर करीब 16 करोड़ रह जाएगी।

End of Feed