Microsoft Surface Pro: माइक्रोसॉफ्ट का Copilot+ बटन वाला पहला पीसी, जानें फीचर्स और कीमत

Microsoft Surface Pro, Surface Laptop: माइक्रोसॉफ्ट सरफेस प्रो को 13 इंच डिस्प्ले में पेश किया गया है। इसमें LCD और OLED डिस्प्ले का भी ऑप्शन मिलता है। माइक्रोसॉफ्ट सरफेस प्रो क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन एक्स एलीट और स्नैपड्रैगन एक्स प्लस प्रोसेसर से लैस है। कंपनी का दावा है कि नया सरफेस प्रो पिछली जनरेशन के सरफेस प्रो 9 की तुलना में 90 प्रतिशत फास्ट है।

Microsoft Surface Pro, Surface Laptop: टेक दिग्गज माइक्रोसॉफ्ट ने सरफेस और विंडोज एआई इवेंट में अपने नए डिवाइस नए माइक्रोसॉफ्ट सरफेस प्रो (11वें वर्जन) और सरफेस लैपटॉप (7वें वर्जन) को पेश कर दिया है। इन दोनों डिवाइस को कोपायलट+ बटन के साथ पेश किया गया है। माइक्रोसॉफ्ट सरफेस प्रो में स्नैपड्रैगन एक्स एलीट चिप मिलता है, जो पुराने वेरियंट से 90% फास्ट है। नए पीसी में एआई फीचर्स भी मिलते हैं। चलिए जानते हैं इनकी कीमत और फीचर्स के बारे में...

Microsoft Surface Pro, Surface Laptop

Microsoft Surface Pro, Surface Laptop

Microsoft Surface Pro, Surface Laptop: कीमत

माइक्रोसॉफ्ट सरफेस प्रो को 999 डॉलर (करीब 83,000 रुपये) की शुरुआती कीमत पर पेश किया गया है। हालांकि, इसे अभी अमेरिका में खरीदारी के लिए उपलब्ध किया गया है। इसकी भारतीय कीमत और उपलब्धता की अब तक घोषणा नहीं हुई है।

End of Feed