Microsoft Outage का जापान के सरकारी IT सिस्टम पर भी असर, दुनियाभर में काम हुआ बाधित

Microsoft में तकनीकी गड़बड़ी की वजह से लोगों को ईमेल भेजने और पाने से लेकर ऑफिस का काम करने तक में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। माइक्रोसॉफ्ट आउटलुक, टीम्स, कोपायलट और माइक्रोसॉफ्ट 365 जैसी सेवाएं प्रभावित हुईं।

Microsoft Global Outage: माइक्रोसॉफ्ट की कई जरूरी ऑनलाइन सेवाओं में आई तकनीकी खराबी ने दुनियाभर के यूजर्स की परेशानी बढ़ा दी। इस आउटेज का असर सिर्फ आम लोगों और कंपनियों तक ही सीमित नहीं रहा, बल्कि जापान के सरकारी IT सिस्टम भी इसकी चपेट में आ गए। जापान सरकार ने खुद इसकी पुष्टि की है। फिलहाल अधिकारी पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं।

Microsoft Down

माइक्रोसॉफ्ट आउटेज का दुनियाभर में असर देखने को मिल रहा है।

इस तकनीकी गड़बड़ी की वजह से लोगों को ईमेल भेजने और पाने से लेकर ऑफिस का काम करने तक में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। माइक्रोसॉफ्ट आउटलुक, टीम्स, कोपायलट और माइक्रोसॉफ्ट 365 जैसी सेवाएं प्रभावित हुईं।

End of Feed