Microsoft 365 आउटेज पर बड़ा अपडेट, अटके हुए ईमेल को सुरक्षित रखने के लिए कंपनी ने उठाया बड़ा कदम

Microsoft की ओर से दिए गए अपडेट के अनुसार, प्रभावित इंफ्रास्ट्रक्चर को रिकवर करने की प्रक्रिया जारी है। कंपनी अलग-अलग स्तर पर सिस्टम को ठीक कर रही है और इस दौरान कई वर्कलोड में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है।

दुनियाभर में Microsoft 365 की सेवाओं का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए सर्विस से जुड़ी समस्या को लेकर नया अपडेट सामने आया है। Microsoft ने जानकारी दी है कि प्रभावित इंफ्रास्ट्रक्चर को रिकवर करने का काम लगातार जारी है। कंपनी इस समस्या को ठीक करने के लिए चरणबद्ध तरीके से काम कर रही है। इसका मतलब है कि सभी सेवाओं को एक साथ ठीक करने के बजाय अलग-अलग वर्कलोड और सिस्टम को धीरे-धीरे सामान्य स्थिति में लाया जा रहा है।

microsoft (5)

ग्लोबल आउटेज को क्लीयर करने में माइक्रोसॉफ्ट की टीम तेजी से काम कर रही है।

कंपनी के मुताबिक, कई वर्कलोड में सुधार देखने को मिल रहा है। हालांकि, अभी सर्विस की स्थिति पूरी तरह स्थिर नहीं हुई है और सिस्टम की क्षमता भी सामान्य स्तर पर वापस नहीं आई है। ऐसे में कुछ यूजर्स को अभी भी Microsoft 365 की सेवाओं का इस्तेमाल करते समय परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

End of Feed