MetaPujo: घर बैठें मेटावर्स में देखें कोलकाता के मशहूर पंडाल और करें माता के दर्शन

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 27, 2022, 06:25 PM IST

दुर्गा पूजा के असवर पर कोलकाता के मशहूर पंडालों को मेटावर्स पर दिखाने के लिए Metaform और XP&DLand ने MetaPujo की घोषणा की है।

MetaPujo: कोलकाता में दुर्गा पूजा बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। यहां के पंडाल दुनियाभर में मशहूर हैं। अब इन पंडालों को टेक्नोलॉजी से जोड़कर से लोगों के लिए एक्सेसिबल बनाने के लिए Metaform और XP&DLand ने MetaPujo की घोषणा की है। यानी कोलकाता के फेमस दुर्गा पूजा को मेटावर्स में लाया जा रहा है। इस साल मेटावर्स पर 3D ट्विन्स के जरिए अहिरितोला सरबजनीन, देशप्रिया पार्क, बालीगंज सांस्कृतिक और ताला प्रत्यय पंडालों को एक्सेस किया जा सकेगा।

घर बैठें मेटावर्स में देखें कोलकाता के मशहूर पंडाल

घर बैठें मेटावर्स में देखें कोलकाता के मशहूर पंडाल

Metaform और XP&DLand ने पंडालों को 3D में रिक्रिएट किया है। इन्हें मेटावर्स प्लेटफॉर्म Spatial में यूजर्स एंटर कर एक्सेस कर सकेंगे। ये शेयर्ड सोशल स्पेस होगा। यहां दुनियाभर के लोग एक साथ घूम सकेंगे, बात कर सकेंगे यहां तक कि फोटोज भी क्लिक कर सकेंगे। इसके लिए मिनटों में यूजर्स अपना एक मेटा रियलिस्टिक अवतार क्रिएट कर सकेंगे। इस प्लेटफॉर्म को स्मार्टफोन, टैबलेट और वियरेबल जैसी किसी भी डिवाइस से आसानी से एक्सेस किया जा सकता है।

End of Feed