Meta Quest 3 Vs Apple Vision Pro: मेटा सीईओ को नहीं भाया एप्पल विजन प्रो, कहा- क्वेस्ट इससे बेहतर प्रोडक्ट और सस्ता भी

Meta Quest 3 Vs Apple Vision Pro: जुकरबर्ग ने कहा, क्वेस्ट कंट्रोलर्स का सपोर्ट करता है जो गेम के लिए अच्छे हैं। दोनों हेडसेट हैंड ट्रैकिंग को सपोर्ट करते हैं। एप्पल की आई ट्रैकिंग वाकई अच्छी है। वास्तव में हमारे पास क्वेस्ट प्रो में वे सेंसर थे।

Meta Quest 3 Vs Apple Vision Pro: एप्पल विजन प्रो, मेटा सीईओ मार्क जुकरबर्ग को पसंद नहीं आया है। जुकरबर्ग ने विजन प्रो को टेस्ट किया और अपना रिव्यू वीडियो पोस्ट किया है। उन्होंने कहा कि क्वेस्ट इससे बेहतर प्रोडक्ट है और सस्ता भी।" बता दें कि एप्पल विजन प्रो एक पीआर हेडसेट डिवाइस है। इसे हाल ही में अमेरिका में खरीदारी के लिए उपलब्ध किया गया है।

Mark Zuckerberg

Instagram/Mark Zuckerberg

मेटा सीईओ को नहीं भाया एप्पल विजन प्रो

मेटा के फाउंडर और सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने एप्पल के मिक्स्ड रियलिटी (एमआर) हेडसेट विजन प्रो को आजमाया और कहा कि उनकी कंपनी का क्वेस्ट 3 एआर/वीआर हेडसेट एक बेहतर प्रोडक्ट है, कम महंगा और ज्यादा इमर्सिव है। जुकरबर्ग ने कहा कि क्वेस्ट 3 सात गुना कम महंगा है।

End of Feed