बड़ी पाबंदी की तैयारी में Meta, अब रात 12 बजे से सुबह 6 बजे नहीं चला पाएंगे Facebook और Insta

अगर Meta इन उपायों को प्रभावी तरीके से लागू करती है, तो दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी किशोरों के स्क्रीन टाइम, कंटेंट और ऑनलाइन सुरक्षा को लेकर इसी तरह के नियम अपनाने का दबाव बढ़ सकता है।

Meta ने किशोरों की ऑनलाइन सुरक्षा और सोशल मीडिया इस्तेमाल को लेकर बड़े बदलावों पर सहमति जताई है। अमेरिका के 29 राज्यों से जुड़े करीब 18 अरब डॉलर के समझौते के तहत कंपनी Instagram और Facebook पर किशोरों (Teens) के लिए कई नए सेफ्टी फीचर्स लागू करेगी। इन बदलावों का उद्देश्य किशोरों के स्क्रीन टाइम को नियंत्रित करने और उन्हें ऑनलाइन संभावित खतरों से बचाने का है।

Facebook teen restrictions

स्कूल टाइम में कम आएंगे नोटिफिकेशन

दोनों ऐप्स के लिए होगी 2 घंटे की संयुक्त लिमिट

नए नियमों के तहत Teens Instagram और Facebook को मिलाकर हर दिन अधिकतम 2 घंटे इस्तेमाल कर सकेंगे। यह सीमा दोनों ऐप्स पर अलग-अलग 2 घंटे की नहीं होगी, बल्कि दोनों प्लेटफॉर्म के लिए कुल 2 घंटे की होगी।

End of Feed