दिवाली गुजरते ही सुबह-शाम हल्की ठंडक महसूस होने लगी है। मिड नवंबर तक अच्छी खासी ठंडक होने लगेगी। सर्दियों के मौसम में पानी में काम करना या फिर नहाना किसी टास्क को पूरा करने से कम नहीं है। नहाने के अलावा डेली रूटीन के कई सारे काम में पानी का इस्तेमाल होता है और ऐसे में सर्दियों के मौसम में गीजर की डिमांड सबसे ज्यादा रहती है।
ई-कॉमर्स वेबसाइट्स इस समय सस्ती कीमत में गीजर खरीदने का मौका दे रही हैं। (फोटो क्रेडिट-iStock)
अगर आप सर्दियों के लिए एक गीजर लेने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए काम की खबर है। ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिकार्ट ग्राहकों को इस समय प्रीमियम गीजर पर धमाकेदार छूट दे रहा है। फ्लिपकार्ट इस समय ग्राहकों को 5000 रुपये से भी कम कीमत में इंस्टेंट वाटर गीजर खरीदने का मौका दे रहा है।
अगर आप कम खर्च में ठंडे पानी से बचने का जुगाड़ करना चाहते हैं तो फ्लिपकार्ट के ऑफर का आपको जरूर फायदा उठना चाहिए। ई-कॉमर्स वेबसाइट ग्राहकों को इस समय Orient, Voltas, Crompton, Bajaj, Hindware और Havells जैसे प्रीमियम ब्रैंड के गीजर पर तगड़ा डिस्काउंट दे रहा है। फ्लिपकार्ट से इस समय आप 61% तक के प्राइस कट के साथ गीजर की खरीदारी कर सकते हैं। आइए आपको वेबसाइट पर मिलने वाले कुछ धमाकेदार ऑफर्स के बारे में बताते हैं।
Crompton Arno Neo 5 L
यह एक इंस्टेंट वाटर गीजर है जिसकी कीमत 7,299 रुपये आती है लेकिन इसे आप 54% डिस्काउंट के साथ सिर्फ 3299 रुपये में खरीद सकते हैं। इसके अलावा बैंक ऑफर्स में आप एक्स्ट्रा बचत भी कर सकते हैं।
Orient Electric Calidus Pro 5.5 L -
इस इंस्टेंट वाटर गीजर में हाई ग्रेड SS टैंक दिया गया है। इसकी कीमत फ्लिपकार्ट में 7,990 रुपये लेकिन अभी आप इसे सिर्फ 58% डिस्काउंट ऑफर के साथ सिर्फ 3,349 रुपये में खरीद सकते हैं। इसमें आपको 3000W का पावर कंजप्शन देखने को मिलेगा।
