Microsoft 365 आउटेज के नाम पर चल रहा बड़ा साइबर फ्रॉड, एक क्लिक से खाली हो सकता है अकाउंट

Microsoft ने फर्जी आउटेज नोटिफिकेशन के जरिए लॉगिन डिटेल्स चुराने वाले साइबर हमले की चेतावनी दी है। जानें कैसे पहचानें फिशिंग ईमेल और अकाउंट को सुरक्षित रखें।

Microsoft 365 की हालिया 36 घंटे की सर्विस आउटेज के बाद अब यूजर्स के सामने एक नई परेशानी खड़ी हो गई है। साइबर अपराधी इस आउटेज का फायदा उठाकर लोगों को फर्जी ईमेल भेज रहे हैं और उनके लॉगिन डिटेल्स चुराने की कोशिश कर रहे हैं। Microsoft ने खुद इस फिशिंग कैंपेन को लेकर चेतावनी जारी की है। हैकर्स कंपनी के आधिकारिक सर्विस नोटिफिकेशन की नकल कर रहे हैं और यूजर्स को डर दिखा रहे हैं कि आउटेज के दौरान रोके गए उनके ईमेल 24 घंटे में डिलीट हो जाएंगे।

Microsoft 365 Outage scam

Microsoft ने यूजर्स को क्या सलाह दी?

24 घंटे में ईमेल डिलीट होने का दिखा रहे डर

Microsoft Threat Intelligence ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बताया कि हैकर्स फर्जी सर्विस अलर्ट भेजकर Microsoft 365 यूजर्स को निशाना बना रहे हैं। इन ईमेल में दावा किया जा रहा है कि हालिया आउटेज के कारण कुछ मैसेज डिलीवर नहीं हुए हैं और उन्हें बचाने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करना जरूरी है।

End of Feed