मोबाइल नहीं अब 'चश्मे' से होगा UPI पेमेंट, Lenskart ला रहा है AI फीचर्स वाला Smart Glass

Lenskart दिसंबर 2026 तक बाजार में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से लैस स्मार्ट ग्लास पेश करने की योजना बना रही है। माना जा रहा है कि 10 नवंबर को स्टॉक मार्केट में लिस्टिंग के कुछ सप्ताह बाद इन्हें मार्केट में पेश किया जा सकता है।

पिछले कुछ समय में टेक्नोलॉजी वर्ल्ड में एआई फीचर वाले स्मार्ट चश्में को लेकर जमकर प्रतिस्पर्धा देखने को मिली है। हाल ही में दिग्गज कंपनी मेटा की तरफ से अपने फैंस के लिए स्मार्टफो ग्लास लॉन्च किया था। अब इस कड़ी में लेंसकार्ट का नाम भी जुड़ने जा रहा है। Lenskart स्मार्ट ग्लास सेगमेंट में बड़ा धमाका करने वाला है। कंपनी भारत का पहला एसा स्मार्ट ग्लास लॉन्च करने जा रही है।

AI Smart Glass

लेंसकार्ट के स्मार्ट चश्मे में मिलेंगे तगड़े एआई फीचर्स।

कंपनी दिसंबर 2026 तक बाजार में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से लैस स्मार्ट ग्लास पेश करने की योजना बना रही है। चश्मे एवं लेंस की खुदरा विक्रेता लेंसकार्ट सॉल्यूशंस लिमिटेड के एआई से लैस चश्मों के मामले से परिचित लोगों ने यह जानकारी दी है। कंपनी में इसे आंतरिक रूप से अभी ‘बी बाय लेंसकार्ट स्मार्टग्लासेस’ कहा जाता है। Lenskart के एआई पावर्ड स्मार्ट ग्लास कई सारे एडवांस फीचर्स से लैस होंगे।

End of Feed