अगर आप इस फेस्टिव सीजन में अपने लिए एक नया लैपटॉप खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। दिग्गज कंपनी Lenovo ने भारतीय बाजार में अपना नया ThinkBook 14x लैपटॉप लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी का प्रीमियम और हल्का लैपटॉप है, जिसे खासतौर पर बेहतर परफॉर्मेंस और शानदार डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है। इसमें 14 इंच का 2.8K OLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz तक के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है।
लेनोवो के नए लैपटॉप में आपको कई तरह के दमदार फीचर्स मिलते हैं। (फोटो क्रेडिट- Lenovo)
नए Lenovo लैपटॉप में Intel Core Ultra Series 2 प्रोसेसर दिए गए हैं। इसके साथ 16GB RAM और 1TB तक स्टोरेज का विकल्प मिलता है। कंपनी ने इसमें Wi-Fi 7, बैकलिट कीबोर्ड और Lenovo Smart Connect जैसे फीचर्स भी दिए हैं।
Lenovo ThinkBook 14x की कीमत
भारत में Lenovo ThinkBook 14x की शुरुआती कीमत ₹1,08,990 है। यह लैपटॉप Lenovo India की वेबसाइट पर खरीदने के लिए उपलब्ध है। कंपनी ग्राहकों को अपनी जरूरत के हिसाब से अलग-अलग कॉन्फिगरेशन चुनने का विकल्प भी देती है।Lenovo ThinkBook 14x के फीचर्स
Lenovo ThinkBook 14x में 14 इंच का 2.8K OLED डिस्प्ले दिया गया है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz तक है। ज्यादा रिफ्रेश रेट की वजह से स्क्रीन पर स्क्रॉलिंग और एनिमेशन काफी स्मूद दिखाई देते हैं। डिस्प्ले 100 प्रतिशत DCI-P3 कलर गैमट को सपोर्ट करता है और इसका आस्पेक्ट रेशियो 16:10 है। इसकी पीक ब्राइटनेस 500 निट्स तक है। आंखों को ब्लू लाइट से बचाने के लिए इसमें Eyesafe Certification 2.0 भी दिया गया है।
