Lava Storm 5G Launched In India: घरेलू स्मार्टफोन ब्रांड लावा ने गुरुवार को अपने नए 5G फोन Lava Storm 5G को लॉन्च कर दिया है। इस फोन को दमदार फीचर्स और 6.78 इंच डिस्प्ले के साथ 8 जीबी रैम में पेश किया गया है। फोन दो कलर वेरियंट 'गेल ग्रीन' और 'थंडर ब्लैक' में लॉन्च किया गया है। इसमें 50MP कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंशन 6080 प्रोसेसर का सपोर्ट मिलता है।
Lava Storm 5G की कीमत
लावा के नए स्मार्टफोन को दो कलर वैरियंट 'गेल ग्रीन' और 'थंडर ब्लैक' और सिंगल 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज में पेश किया गया है। इसकी कीमत 13,499 रुपये है। फोन को चुनिंदा बैंक ऑफर्स के साथ 11,999 रुपये की विशेष शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकेगा। इसकी बिक्री 28 दिसंबर से अमेजन और लावा की ऑफिशियल वेबसाइट से होगी।
Lava Storm 5G की स्पेसिफिकेशन
लावा के नए 5जी फोन को डुअल-सिम सपोर्ट के साथ पेश किया गया है। इसमें एंड्रॉयड 13 का सपोर्ट है। कंपनी फोन के साथ 2 साल के एंड्रॉयड अपडेट देने वाली है। यानी एंड्रॉयड 14 और एंड्रॉयड 15 भी इसको मिलेगा। फोन में 6.78 इंच फुल-HD+ 2.5D डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट से लैस है।
Lava Storm 5G की परफॉर्मेंस
परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6080 चिपसेट मिलता है। इसमें 8GB रैम और 128 जीबी स्टोरेज मिलता है। रैम को वर्चुअली 16 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
Lava Storm 5G का कैमरा और बैटरी
Lava Storm 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें 50MP प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड सेंसर है। सेल्फी के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है। नए लावा स्टॉर्म 5G में 5,000mAh की बैटरी पैक की गई है, जो 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। कंपनी का दावा है कि बैटरी एक बार चार्ज करने पर 25 घंटे तक का टॉकटाइम और 300 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम देती है।
