हार्ट रेट मॉनिटर और गोरिल्ला ग्लास 3 के साथ लॉन्च हुई Lava ProWatch Zn, कीमत भी बहुत कम

Lava ProWatch Zn Smartwatch: नए लावा प्रोवॉच Zn में गोलाकार 1.43 इंच 2.5D कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले मिलता है। डिस्प्ले के साथ 600 निट्स की पीक ब्राइटनेस और 60Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। डिस्प्ले में ऑलवेज-ऑन मोड है और यह कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 के साथ आता है।

Lava ProWatch Zn Smartwatch: घरेलू इलेक्ट्रॉनिक ब्रांड लावा ने अपनी नई स्मार्टवॉच लावा प्रोवॉच Zn को लॉन्च कर दिया है। लावा नई स्मार्टवॉच में मेटलिक बिल्ड के साथ आती है और इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन मिलता है। वॉच में 1.43 इंच AMOLED टचस्क्रीन डिस्प्ले है। ProWatch Zn में IP68 की रेटिंग और हार्ट रेट मॉनिटरिंग जैसे कई फीचर्स हैं। कंपनी का दावा है कि इसके साथ 8 दिन की बैटरी लाइफ मिलती है।

Lava ProWatch Zn Smartwatch Price: कीमत और उपलब्धता

लावा प्रोवॉच Zn के सिलिकॉन स्ट्रैप वेरिएंट की कीमत 2,599 रुपये है, जबकि मेटालिक स्ट्रैप वेरिएंट की कीमत 2,999 रुपये है। यह वियरेबल ब्लैक और ग्रे शेड्स में आती है। स्मार्टवॉच को 26 अप्रैल से कंपनी की वेबसाइट, अमेजन और देश भर के चुनिंदा रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकेगा।

End of Feed